एक्सप्लोरर

Ranipur Tiger Reserve: रानीपुर टाइगर रिजर्व बनेगा ईको टूरिज्म हब, टूरिस्टो के लिए यहां कई सारी सुविधाओं का होगा इजाफा

UP News: रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रदेश का चौथा तथा देश का 53 वां टाइगर रिजर्व है. टूरिस्टो को ध्यान में रखते हुए यहां कई सारी सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है. इसके लिए 38 लाख रुपये भी आवंटित किए गए है.

Ranipur Tiger Reserve: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म अट्रैक्शन' के तौर पर विकसित करने जा रही है. सीएम के निर्देश पर रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पहले तैयार की गई थी जिसको लेकर वन विभाग ने अब परियोजना को आगे बढ़ाने पर कार्य शुरू कर दिया है. रानीपुर टाइगर रिजर्व में पर्यटक सुविधाओं के विकास और बफर जोन रीजन में भौतिक, और मूलभूत कार्यों को करने के लिए 38 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं.

रानीपुर टाइगर रिजर्व में फिलहाल टूरिस्टो को ध्यान में रखते हुए जिन सुविधाओं का इजाफा हो रहा है वो सुविधाएं हैं लग्जरी टेंट एरिया. यहां पर लग्जरी टेंट स्टे एरिया का विकास किया जाएगा जिससे यहां आकर रुकने वाले पर्यटकों को प्रकृति की मनोहर छटा देखने का मौका मिलेगा. उन्हें जंगल में बेहतरीन सुविधाएं तो मिलेंगी ही साथ ही लॉन एरिया तथा पार्किंग के लिए लैंडस्केप जैसी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा. इतना ही नहीं, केन बेंच इनस्टॉलेशन तथा इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिए निगरानी भी होगी.

क्यों विशेष है रानीपुर टाइगर रिजर्व
रानीपुर टाइगर रिजर्व 230 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रदेश का चौथा तथा देश का 53वां टाइगर रिजर्व है. यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से मात्र 150 किमी की दूरी पर स्थित है तथा यहां बाघ के अलावा तेंदुआ, भालू, सांभर, हिरण, चिंकारा समेत तमाम प्रकार के वन्य जीवों व प्रजातियों का बसेरा है. इसी कारण है कि मौजूदा सरकार ने इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र में विकास का काम शुरू कराया है. जिम्मेदारों का कहना है कि वो पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों का पालन करते हुए इस क्षेत्र का अलग मानकों के अनुरूप विकास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: AAP नेता अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget