एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओबरा से कांग्रेस ने रामराज गौड़ को बनाया उम्मीदवार, जानिए जुलाई 2019 में कैसे चर्चा में आए थे

UP Election 2022: कांग्रेस ने ओबरा विधानसभा सीट से रामराज गौड़ को टिकट दिया है. वो जुलाई 2019 में हुए उभ्भा कांड में पुलिस की घेराबंदी तोड़कर प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे.

UP Election 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी की. यह कांग्रेस की पहली सूची थी. पहली लिस्ट में रामराज को ओबरा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. आपको बताते चलें कि रामराज उभ्भा कांड के बाद पुलिस घेराबंदी तोड़कर प्रियंका से मुलाकात करके सुर्खियों में आए थे. जुलाई 2019 में घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा में हुए खूनी संघर्ष के मसले को आदिवासी उत्पीड़न से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर उठाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर सोनभद्र में उम्भा निवासी रामराज को टिकट देकर आदिवासी समुदाय के उत्पीड़न व उनके विकास में सरकार की उदासीनता का कार्ड को खेला है.

बीजेपी को मिलेगी कड़ी टक्कर
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को घोषित 125 उम्मीदवारों की जारी पहली लिस्ट में उभ्भा कांड के बाद पुलिस घेराबंदी तोड़कर प्रियंका से मुलाकात करने वाले रामराज गौड़ को ओबरा से टिकट देने के साथ ही जहां जिले की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. वहीं राज्य मंत्री संजीव गौड़ के विधायकी वाली सीट पर कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक ने बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. आपको बताते चलें कि जिले में चार विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. वर्तमान में सोनभद्र की चार सीटों में से तीन पर बीजेपी और एक पर उसके सहयोगी दल अपना दल का कब्जा है.

विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास
रामराज गौड़ ने कहा, ''मैं एक आदिवासी कमजोर व्यक्ति था. मैं गरीब परिवार से आते हूं. मेरे दादा के जमाने से हम लोग कांग्रेसी थे और प्रियंका गांधी ने मेरे ऊपर विश्वास कर मुझे जिला अध्यक्ष बनाया और अब ओबरा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. मैं भी लगातार आदिवासी समुदाय के लोगों और वनाधिकार के मामलों को लेकर काम किया है और आगे भी उनके विशवास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: कांग्रेस ने पहली लिस्ट में मुस्लिम, ब्राह्मण और ठाकुरों पर लगाया दांव, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू यहां से लड़ेंगे चुनाव

Lucknow University Exams 2022 Postponed: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने स्थगित की परीक्षाएं, तेजी से फैलते कोरोना के मद्देनजर हुआ फैसला, यहां देखें नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget