एक्सप्लोरर

Rampur Road Accident: तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Rampur Road Accident: जिले के सिविल लाइंस थाना इलाके में कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Rampur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर जिला मुख्यालय (Rampur) के सिविल लाइंस थाना इलाके में सोमवार (24 जुलाई) को सुबह डिवाइडर से टकरा जाने के कारण, एक ही स्कूटी पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस हादसे के संबंध में पुलिस ने बताया कि कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के बिलासपुर बाईपास (Bilaspur Bypass) पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच जुट गई है. इस हादसे में एक छात्र समेत तीन किशोरों की मौत हो गई.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि बिलासपुर बाईपास पर एक स्कूटी पर तीनों बच्चे जा रहे थे. सामने कुत्ता आने से उनकी स्कूटी फिसल गई. उन्‍होंने कहा कि स्कूटी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इसलिए डिवाइडर से टकरा गई. एएसपी डॉक्टर संसार सिंह ने कहा कि हादसे के तीनों स्कूटी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान आयान, अहद और उमेर के रूप में हुई है. तीनों मृतकों की उम्र 15 साल से 16 साल के बीच है.

मृतकों में से एक ग्रीनवुड स्कूल का छात्र- एएसपी

हादसे को लेकर एएसपी डॉक्टर संसार सिंह ने आगे बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतकों के संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर संसार सिंह ने बताया सिंह ने बताया कि मृतकों में एक ग्रीनवुड स्कूल का छात्र है, जो स्कूल जा रहा था और साथ में दो उसके दोस्त भी स्कूटी पर सवार थे. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एएसपी ने दिया ये संदेश

तीनों किशोरों की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए एएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को स्कूटी और बाइक चलाने को न दें. उन्‍होंने कहा कि पुलिस विभाग भी पूरा प्रयास कर रहा कि जो बच्चे बाइक रेसिंग करते हैं तो उन्हें समझाया जाए. अगर वह नहीं मानते हैं तो विभाग बीच-बीच में उनके खिलाफ कार्रवाई भी करता रहता है.

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक का पहला दिन, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget