एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll: कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवाब काजिम अली खान की पहली प्रतिक्रिया, किया ये दावा

Rampur by-election: नवाब काजिम ने कहा, अगले सियासी कदम का एलान जल्द करूंगा, समर्थकों से राय मशविरा कर रहा हूं. फिलहाल मेरा मिशन 'रामपुर में आजम का प्रत्याशी हराओ' है.

Rampur assembly by-election: नवाब काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां (पूर्व मंत्री ) को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निकाला है. ऐसा बीजेपी (BJP) प्रत्याशी को समर्थन देने की वजह से किया गया है. इसके बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है. नावेद मियां (Nawab Kazim Ali Khan) ने कहा कि यह कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी की मिलीभगत थी कि उन्होंने रामपुर में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं उतारा और हमनें आजम खान (Azam Khan) का विरोध करने के लिए बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन किया है और करते रहेंगे. अब चाहे बीजेपी में जाना पड़े लेकिन आजम खान का विरोध करते रहेंगे. हम कांग्रेस के इस फैसले से खुश हैं और अब रामपुर से कांग्रेस खत्म हो जाएगी.

रामपुर में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने कहा, मैं कांग्रेस के फैसले का स्वागत करता हूं. रामपुर विधान सभा के उपचुनाव में आकाश सक्सेना को मेरा समर्थन था, है और रहेगा. निष्कासन की चिट्ठी मुझे रोक नहीं सकती क्योंकि, यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच जंग है और इस संघर्ष में मैं बुराई के खात्मे के लिए जनता के बीच काम कर रहा हूं. जब इस चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी ही नहीं है तो मैं किसी भी प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए स्वतंत्र हूं.

निकाले जाने की परवाह नहीं- नवाब
नवाब काजिम ने कहा, मैं इसी रामपुर में जन्मा हूं और मेरे पूर्वजों ने 174 साल यहां के अवाम के हितों की रक्षा की है. मैं उस शख्स का सियासी अंत चाहता हूं जिसने रामपुर के लोगों पर जुल्म ढाए हैं और लूट मचाई है. इसलिए आकाश सक्सेना को यह चुनाव जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाऊंगा. मुझे निष्कासन की कोई परवाह नहीं है. निष्कासित किए जाने पर मुझे कांग्रेस से कोई शिकवा नहीं है, क्योंकि मैं जानता हूं कि ऐसा ही होना था. मेरे पिता मिक्की मियां पांच बार और मां बेगम नूरबानो दो बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें कुछ नहीं दिया. 

अगले कदम का ऐलान जल्द- नवाब
नवाब काजिम ने कहा, यह पहले ही साबित हो चुका है कि नूर महल से कांग्रेस है, कांग्रेस से नूर महल नहीं. जब मिक्की मियां ने कांग्रेस से अलग होकर अपनी स्वतंत्र पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था तो रामपुर की सभी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हुई थी. अपने अगले सियासी कदम का ऐलान जल्द ही करूंगा, जिसके लिए मैं समर्थकों से राय मशविरा कर रहा हूं. फिलहाल मेरा मिशन रामपुर में आजम का प्रत्याशी हराओ है. मेरे समर्थक भी आसिम राजा को हराने का अभियान तेज करेंगे. सच्चाई यानी आकाश सक्सेना की जीत होगी.

Rampur Bypoll: रामपुर में नवाब काजिम खान को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निकाला, बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देना पड़ा भारी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget