एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम मंदिर के लिए 22 मुस्लिम परिवारों ने दिया दान, हाथ पर श्रीराम लिखवाने वाली इकरा ने दिए इतने पैसे

Ramlala Pran Pratishtha: काशी प्रांत के कुल 22 मुस्लिम परिवार द्वारा अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि प्रदान की गई है. जिसमें बनारस की रहने वाली इकरा अनवर खान भी शामिल है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है. 22 जनवरी को निर्धारित प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से जारी है. अनुष्ठान से जुड़ी तैयारियों से लेकर लोगों के निमंत्रण पत्र भेजने का सिलसिला भी पूरे उत्साह के साथ पूर्ण किया जा रहा है. इसी क्रम में अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार काशी प्रांत के तकरीबन 22 ऐसे मुस्लिम परिवार भी हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में दान दिया है. इन्हीं परिवारों में से एक मुस्लिम युवती इकरा अनवर खान भी शामिल हैं, जिसने 2021 में  11000 रुपए सहयोग राशि के तौर पर अयोध्या राम मंदिर निर्माण कार्य में दिया था और इन दिनों वह भी चर्चाओं के केंद्र में है.
 
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि 2021 में अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर सभी वर्ग के लोगों को इस ऐतिहासिक धरोहर और प्राचीन विरासत से हमेशा के लिए जोड़ने के उद्देश्य से सामूहिक समर्पण निधि का कार्य किया जा रहा था और अब तक देश भर के हजारों लोगों ने इसमें अपना सहयोग किया है जिसमें अलग-अलग धर्म के लोग भी शामिल है.
 
22 मुस्लिम परिवारों ने दी सहयोग राशि
काशी प्रांत के कुल 22 मुस्लिम परिवार द्वारा अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि प्रदान की गई है. जिसमें बनारस की रहने वाली इकरा अनवर खान ने भी अपने हाथों पर प्रभु श्री राम का नाम लिखवाने के साथ साथ 11000 रुपए का चेक दान में दिया था. इकरा अनवर खान एक पढ़ी-लिखी बालिका है, जिसने लॉ की पढ़ाई पूरी की है.
 
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि निश्चित तौर पर यह सोच राष्ट्रीय एकता में बाधक बनने वाले विचारों को ना केवल खत्म करने वाला साबित हुआ बल्कि उन्हें पूरी तरह से नेस्तनाबूत कर दिया. वैसे हमारे प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम तो सभी जात पंथ संप्रदाय को जोड़ने वाले एक सेतु के रूप में राष्ट्र नायक के तौर पर जाने भी जाते हैं और यह प्रमाणित हो चुका है कि श्री राम जन्मभूमि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के वास्तविक रूप को भी चरितार्थ कर रही है.

UP Police Bharti: उम्र में छूट देने के फैसले का जयंत चौधरी ने किया स्वागत, CM योगी के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget