एक्सप्लोरर

Ramchartimanas Row: पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के बचाव में आईं बीजेपी MP संघमित्रा मौर्य, कहा- 'लोग गैरजरूरी मुद्दा उठा रहे'

UP Politics: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के एक बयान पर विभिन्न पार्टियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसको लेकर अब उनकी बेटी की भी प्रतिक्रिया आई है.

Ramchartimanas Controversy: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर बयान देकर विवाद पैदा कर दिया है. सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी (BJP) की ओर से इसपर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. वहीं, उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) जो कि बीजेपी की ही सांसद हैं, ने अपने पिता का बचाव करते हुए कहा है कि बयान को लेकर गैरजरूरी विवाद खड़ा किया जा रहा है.

संघमित्रा मौर्य ने कहा, 'य़ह विवाद का नहीं बल्कि चर्चा का विषय़ है. विश्लेषण और चर्चा होनी चाहिए कि क्यों किसी खास पंक्ति के लिए बार-बार विवाद पैदा हो रहा है. कुछ लोग गैरजरूरी मुद्दे को उठा रहे हैं और अशांति पैदा करने के लिए विवाद खड़ा कर रहे हैं.' बेटी संघमित्रा जहां पिता के बचाव में खड़ी हो गई हैं वहीं उनकी ही पार्टी के अन्य सदस्य स्वामी प्रसाद पर हमलावर हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रामचरितमानस को लेकर ऐसी टिप्पणी कोई विक्षिप्त व्यक्ति की ही कर सकता है. वहीं, सपा नेता शिवपाल यादव ने यह कहते हुए इस मुद्दे से पल्ला झाड़ लिया था कि यह स्वामी प्रसाद मौर्य की निजी टिप्पणी है. हालांकि अखिलेश यादव ने अब तक इसपर कुछ नहीं कहा है.

स्वामी प्रसाद ने कही थी यह बात
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'रामचरितमानस को लेकर मुझे कोई एतराज नहीं हैं लेकिन इसके कुछ जिसमें जातियों को इंगित करते हुए, वर्ग विशेष और वर्ण को इंगित करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं. उन टिप्पणियों को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. भेदभाव की भावना है वह धर्म का चरित्र नहीं होता है. मैं इसे धार्मिक पुस्तक नहीं मानता. जब तुलसीदास ने कहा कि मैंने अपनी खुशहाली के लिए लिखा है. उनके लिखने पर एतराज नहीं है लेकिन जिसमें महिला समुदाय, एक वर्ण, तमाम जातियों को इंगित करते हुए अपमानति करने की टिप्पणी की गई है उस हिस्से को हटा दिया जाए या प्रतिबंधित कर दिया जाए.'

ये भी पढ़ें-

Bulandshahr News: कॉलेज जा रही युवती पर बदमाश ने थूका, विरोध करने पर मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget