एक्सप्लोरर

Ramayana Express: आज रवाना होगी दूसरी रामायण एक्सप्रेस, दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू हो कर रामेश्वरम तक जाएगी

रामायण एक्सप्रेस आज दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू हो कर रामेश्वरम तक जाएगी. 17 दिन में ये ट्रेन 7500 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इसमें अयोध्या से लेकर नेपाल में जानकी मंदिर के भी दर्शन करवाए जाएंगे.

Ramayana Express: हर साल चलने वाली रामायण एक्सप्रेस आज से फिर चलने को तैयार है. इस बार इस ट्रेन में कई नए फीचर जोड़े गए हैं. रामायण एक्सप्रेस एक डीलक्स एसी ट्रेन होगी, जिसमें केटरिंग स्टाफ वेटर के लिए नया ड्रेस कोड भी शामिल किया गया है. इस बार वेटर  गेरूए (भगवा रंग) की ड्रेस के साथ माला और पगड़ी भी पहनेंगे. पगड़ी भी गेरूए रंग की होगी. आईआरसीटीसी के मुताबिक इस बार ऐसी पहली रामायण एक्सप्रेस ट्रायल के तौर पर 7 नवंबर को चलाई गई थी, जो कि फुल बुकिंग के साथ रवाना हुई है. इसी उत्साह को देखते हुए आज से फिर रामायण एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है. 

भद्राचलम को नए डेस्टिनेशन के रूप में जोड़ा गया
रामायण एक्सप्रेस आज दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू हो कर रामेश्वरम तक जाएगी. इस बार भद्राचलम को एक नए डेस्टिनेशन हाल्ट के रूप में जोड़ा गया है. तेलंगाना राज्य में स्थित भद्राचलम को दक्षिण का अयोध्या भी कहा जाता है. माना जाता है की भगवान राम यहां वनवास के दौरान ठहरे थे. सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर और आंजेनेय स्वामी मंदिर यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं.       

पहला हाल्ट अयोध्या में होगा 
इस ट्रेन का पहला हाल्ट अयोध्या में होगा, जहां तीर्थ यात्रियों को इस बार श्री राम जन्म भूमि और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम स्थित भारत मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे. 

सड़क मार्ग से होगी नेपाल यात्रा
अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी में रुकेगी, जहां यात्री सीता जी के जन्म स्थल के दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से नेपाल स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे. 

वाराणसी से फिर सड़क मार्ग से यात्रा 
इसके बाद ट्रेन वाराणसी जाएगी यहां से यात्रियों को सड़क मार्ग से वाराणसी, प्रयागराज, श्रिंगवेरपुरम और चित्रकूट के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे.       

किष्किन्धा और हेरिटिज स्थलों के दर्शन 
ट्रेन का अगला हाल्ट नासिक होगा जहां त्रयम्बकेश्वर मंदिर और पंचवटी के दर्शन होंगे. अगला हाल्ट हम्पी में होगा जहां प्राचीन किष्किन्धा नगर था. यहां हनुमान जन्म स्थल व अन्य हेरिटेज स्थलों और मंदिरों के दर्शन होंगे.       

17 दिन में पूरी होगी राम यात्रा
अंतिम हाल्ट रामेश्वर का होगा. इसके बाद ट्रेन 17 दिन की यात्रा पूरी करते हुए दिल्ली वापस आ जाएगी. लौटते समय यात्रा के 16 वें दिन यात्री भद्राचलम में भी मंदिर दर्शन कर सकेंगे. ये यात्रा कुल 7500 किलोमीटर की होगी.

ये भी पढ़ें

Jabalpur News: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, चेक करें पूरी लिस्ट

इंदौर में पिछले 10 दिनों में 9 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget