एक्सप्लोरर

Ramadan 2025: खुदा की रहमत, बरकत और मगफिरत का पाक महीना शुरू, जानें इसका महत्व

Ramadan 2025: रमजान का पवित्र माह आज से शुरू हो गया है. रविवार को मुसलमान पहला रोजा रखेंगे. इस्लाम में रमजान का विशेष महत्व होता है, जिसमें कई शर्तें होती हैं. आइये जानते हैं उन बिंदुओं को-

Uttar Pradesh News Today: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत ही पाक महीना माना जाता है. इस दौरान पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और खुदा की इबादत की जाती है. चांद दिखने के साथ ही रमजान का महीना शुरू हो जाता है. रमजान में हर दिन सेहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है. 

भारत में रविवार (2 मार्च) से रमजान का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है. इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है. रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं. इस्लाम धर्म में हर वयस्क मुसलमान पर रमजान के महीने में सभी रोजे रखना अनिवार्य है. 

9वें महीने में शुरू होता है रमजान
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान साल का नौवां महीना होता है. रमजान में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजेदार रोजे रखते हैं. इस्लामी कैलेंडर के दसवें महीने यानी शव्वाल का चांद दिखाई देने पर, शव्वाल की पहली तारीख को खुदा का शुक्र अदा करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. 

ईद-उल-फितर के दिन लोग सुबह- सुबह नए कपड़े पहन कर और खुश्बू लगाकर ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने जाते हैं. ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद देते हैं. इस साल देश में 28 फरवरी को चांद नजर नहीं आया था. ऐसे में इस्लाम के जानकारों और धर्मगुरुओं के मुताबिक, 28 फरवरी शाबान 1446 हिजरी को चांद दिखाई न देने की वजह से रमजान का पहला दिन 2 मार्च 2025 को होगा और पहला रोजा इसी दिन रखा जाएगा. 

कब शुरू होता है रमजान
इस्लाम धर्म के अनुसार, रमजान का महीना किस दिन से शुरू होगा? यह चांद दिखाई देने के बाद ही तय होता है. आम तौर पर जिस दिन सऊदी अरब के मक्का मदीना में चांद दिखाई देता है, उसके अगले दिन भारत में चांद दिखाई देता है. भारत और सऊदी अरब में चांद की तारीखों में एक दिन का अंतर आम तौर पर रहता है, लेकिन कभी- कभी दोनों जगह एक साथ भी चांद दिखाई देता है.

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, दुनिया के जिस हिस्से में जिस दिन चांद दिखाई देता है, वहां रमजान का पवित्र महीना उसी दिन से शुरू हो जाता है. रमजान के महीने में इबादत का विशेष महत्व है. रमजान के दौरान रोजे रखने के साथ पांचों वक्त की नमाज और तरावीह की विशेष नमाज का आयोजन किया जाता है. 

रमजान में रोजा रखने के साथ- साथ आत्मसंयम, इबादत और जरूरतमंदों की मदद और सेवा करने का बेहतरीन मौका देता है. रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा जरूर रखते हैं, रोजा रखने के लिए मुस्लिम धर्म के अनुयायी हर दिन सुबह सूर्योदय से पहले सेहरी करते हैं यानी सूर्योदय से पहले कुछ खाते हैं. इसके बाद पूरे दिन अन्न जल त्याग देते हैं. शाम को सूर्यास्त के तुरंत बाद इफ्तारी यानी रोजा खोलते हैं. इस तरह से पूरे दिन रोजेदार बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं. 

रमजान के तीन हिस्सों का खास महत्व
रमजान के पूरे एक माह में 30 रोजे होतें है और इसको तीन प्रमुख हिस्सों में बांट दिया जाता है. पहले अशरा 10 दिन, दूसरा अशरा 10 दिन और तीसरा अशरा 10 दिन का होता है. पहले अशरे यानी 10 दिन में 'रहमत' का, दूसरे अशरे में 10 दिन 'बरकत' का और तीसरे अशरे 10 दिन में 'मगफिरत' का होता है. 

रमजान के आखिरी अशरे में कुछ लोग मस्जिदों में ठहर कर दिन रात खुदा की इबादत करते हैं और कोई दूसरी बात नहीं करते. वे दिन रात मस्जिद में ही रह कर इबादत करते हैं, जिसे 'ऐतिकाफ' कहते हैं. इस महीने में मुसलमान बड़े स्तर पर दान करते है, जिसे 'जकात' कहा जाता है. कुरआन में सलात के बाद जकात ही का मकाम है. 

क्या है जकात और फितरा
शरीयत में 'जकात' उस माल को कहते हैं, जिसे इंसान अल्लाह के दिए हुए माल में से उसके हकदारों के लिए निकालता है. जकात का शाब्दिक अर्थ 'शुद्धिकरण' होता है. इस्लाम धर्म को मानने वाला हर मुसलमान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भुगतान करता है. इस्लाम धर्म में सबसे ज्यादा जकात रमजान के पाक महीने में अदा की जाती है. इस्लाम में जकात एक प्रकार का दान होता है. 

हर मुसलमान अपने माल का 40वां हिस्सा दान में देता है. इसके लिए इस्लाम में कुछ नियम और शर्तों हैं. इसके अलावा हर मुसलमान को ईद- उल- फितर की नमाज से पहले 'फितरा' भी देना होता है. 'फितरा' भी एक प्रकार का दान होता है. जिस तरह जकात की रकम दी जाती है, उसी तरह फितरे की रकम भी गरीबों, विधवाओं और अनाथ बच्चों और जरूरतमंदों को दी जाती है.

ये भी पढ़ें: जहां सजता था माफिया अतीक अहमद का दरबार, उस कार्यालय में लगी अब आग, चारों तरफ हुआ धुआं-धुआं

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
लखनऊ से देहरादून तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त, FSDA की जांच में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बेनकाब
लखनऊ से देहरादून तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त, FSDA की जांच में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बेनकाब

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget