एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे विपक्षी दलों के ये दिग्गज नेता! लंबी होती जा रही है लिस्ट

Ayodhya News: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है. लेकिन कई विपक्षी दलों के नेताओं के नहीं जाने की संभावना है. ये लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है.

Ram Mandir Inauguration Guest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शायद 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी. मुख्यमंत्री ने इस आशय की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को एक बयान देकर न केवल मुख्यमंत्री, बल्कि पार्टी के किसी भी नेता के मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना से इनकार कर दिया है.

कुणाल घोस से जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री 22 जनवरी को अयोध्‍या में होने वाले कार्यक्रम में जाएंगी. तब उन्होंने कहा, 'मंदिर उद्घाटन में उनके शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता.' मंगलवार को मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी पोलित ब्यूरो ने एक बयान जारी कर घोषणा की थी कि पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

UP Politics: लखनऊ में BJP की बैठक में बनी ये रणनीति, हर कार्यकर्ता को काम देने की तैयारी, भूपेंद्र चौधरी ने दी ये जानकारी

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट का किया धन्यवाद
बयान में कहा गया था, “माकपा महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. पार्टी की नीति धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करना और प्रत्येक व्यक्ति के अपने विश्‍वास को आगे बढ़ाने के अधिकारों की रक्षा करना रही है. पिछले हफ्ते कांग्रेस पार्टी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के निमंत्रण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को धन्यवाद दिया.

हालांकि अभी पार्टी के ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के ओर से मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी में कौन जाएगा. जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने बीजेपी द्वारा निर्धारित एजेंडे में न फंसने का दबाव बनना शुरू कर दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को राम मंदिर के अभिषेक समारोह में कांग्रेस पार्टी के शामिल होने की संभावना पर पूछे गए सवाल को टाल दिया.

लालू यादव के शामिल होने की संभावना नहीं
जबकि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर उन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिलता है तो वो जरूर जाएंगे. इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव और नीतीश कुमार भी इस समारोह में शामिल नहीं होंगे. जबकि दूसरे ओर उद्धव ठाकरे न्योता नहीं मिलने पर पार्टी के ओर से नाराजगी जताई गई है. 

राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उन्हें अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. बता दें कि राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget