एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेरठ में सुरक्षा चाक-चौबंद, सात जिलों में अलर्ट घोषित

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. जिसको लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद किए गए हैं. अब मेरठ जोन के सात जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है.

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के मेरठ जोन मे अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मेरठ जोन के सात जिलों में अलर्ट घोषित किया है. इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेरठ जोन, डी.के. ठाकुर ने बताया कि 20 से 26 जनवरी तक श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जोन के सात जनपदों में अलर्ट घोषित किया गया है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मेरठ जोन के सभी सात जिलो के पुलिस अधीक्षको से बैठक की जा चुकी है.

सभी को मेरठ जोन की तरफ से पर्याप्त फोर्स मुहैया करा दी गई है, जिसमें 22 जनवरी को 6 कंपनी पीएसी और आरएएफ दी गई है. सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी के आदेश दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ सड़कों पर उतरकर शहर और देहात के हालात पर नजर रखेंगे. उसके बाद भी अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. तत्काल प्राथमिक दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी. साथ ही पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.

सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी 

एडीजी ने कहा कि पुलिस को आदेश दिया गया है कि लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सर्तक करें. कोई भी व्यक्ति इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्‍तेमाल करेगा, तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. सभी जिलो में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है. कानून व्यवस्था का पालन पूरी सख्ती से साथ कराया जाएगा. दरअसल अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. जिसको लेकर यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर मेरठ जोन से सात जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. 

सुरक्षा के चाक चौबंद

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या नगरी सुरक्षा के मोर्चे पर अभेद्य किले में तब्दील हो गई है. इसके साथ ही पूरे केवल मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे यूपी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 22 जनवरी को अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सके इसके लिए सुरक्षा के चाक चौबंद किए गए हैं. साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी के अलावा बड़ी संख्या में विशेष तौर पर प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है. वे ऑटोमैटिक हथियारों से लैस होंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेरठ जोन को भी अलर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: महज इतने सेकंड का है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त, सामने आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget