एक्सप्लोरर

अयोध्या: 20 अगस्त को होगी मंदिर निर्माण समिति की बैठक, टिकी सबकी निगाहें

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आगामी 20 अगस्त को होगी. बैठक की अध्यक्षता नृपेंद्र मिश्रा करेंगे.

अयोध्या, एबीपी गंगा। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक आगामी 20 अगस्त को होगी. बैठक की अध्यक्षता नृपेंद्र मिश्रा करेंगे. नृपेंद्र मिश्रा मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष भी हैं. उन्हीं की देखरेख में मंदिर का निर्माण होना है. बैठक में मंदिर के आर्किटेक्ट और निर्माण के स्वरूप पर मंथन किया जाएगा. बता दें कि बैठक में भाग लेने के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आज देश शाम दिल्ली पहुंचेंगे. बैठक में निर्माण के अलावा अब तक मंदिर निर्माण के लिए आए पैसों को लेकर भी चर्चा होगी. गौरतलब है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना है. मंदिर की ऊंचाई क161 फुट होगी. मंदिर के चीफ आर्किटेक्ट सी. सोमपुरा हैं. उन्होंने ही राम मंदिर निर्माण का डिजाइन तैयार किया है. मंदिर परिसर में मंदिर के अलावा भी कई भवनों और स्थानों का निर्माण होना है. मंदिर का निर्माण 65 एकड़ के परिसर में किया जाएगा. इसमें मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा. राम जन्मभूमि परिसर में 4 अन्य मंदिर भी होंगे, जिसमें शेषनाग अवतार लक्ष्मण जी का मंदिर होगा. साथ ही चार गोपुरम भी होंगे. राम मंदिर के चार प्रवेश द्वार होंगे, जिनको गोपुरम कहा जाएगा. बता दें कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था. इस दौरान उनके साथ यूपी की राज्पाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे. ये भी पढ़ेंः अयोध्या: राम मंदिर का होगा भव्य स्वरूप, रामलला के दर्शन करने वालों की हर सुविधा का रखा जाएगा ध्यान  PM मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में किया राम मंदिर का जिक्र, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget