एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजनः सिर्फ 3 घंटे तक अयोध्या में रुकेंगे पीएम मोदी, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में करीब 3 घंटे तक रुकेंगे. यहां वे मंदिर की आधारशिला रखेंगे. जानिए सुबह से लेकर अयोध्या से रवाना होने तक का पूरा कार्यक्रम.

दिल्ली, एबीपी गंगा। अयोध्या में कल राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे. इससे पहले सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लिया. आइए बताते हैं कि प्रधानमंत्री का कल का कार्यक्रम क्या होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में करीब 3 घंटे तक रुकेंगे. इस दौरान पीएम मंदिर की आधारशिला रखेंगे और साथ ही अन्य कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. कुछ ऐसा होगा पीएम का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम- 1. 5 अगस्त को सुबह 9:35 बजे दिल्ली से प्रधानमंत्री का विशेष विमान लखनऊ के लिए रवाना होगा. 12. करीब एक घंटे बाद यह विमान 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. 3. इसके करीब 10 मिनट बाद यानि 10:45 बजे प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे. 4. पीएम मोदी करीब 11:30 बजे अयोध्या के साकेत कॉलेज पहुंचेंगे. यहीं पर हेलीपैड की व्यवस्था की गई है. 5. इसके बाद पीएम मोदी 11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे. यहां पीएम मोदी पूजा अर्चना करेंगे और हनुमान जी के दर्शन करेंगे. 6. इसके बाद करीब 12 बजे तक पीएम नरेंद्र मोदी के राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचेंगे. 7. यहां रामलला परिसर में 12:15 बजे पीएम मोदी पारिजात के पौधे का रोपण करेंगे. 8. इसके बाद पीएम मोदी 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. 9. ठीक 12:40 बजे पीएम नरेंद्र मोदी के करकमलों से राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना होगी. 10. इसके बाद 1.10 बजे पीएम मोदी नृत्यगोपाल दास वेदांती जी सहित राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कमेटी के लोगों से मुलाकात करेंगे. 11. इस मुलाकात के बाद करीब 2:05 बजे पीएम मोदी साकेत कॉलेज के हेलीपैड के लिये रवाना होंगे. 12. इसके बाद करीब 2:20 बजे पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा. यह भी पढ़ेंः राम मंदिर भूमिपूजन: रामार्चा पूजा और हनुमान ध्वज पूजन आज, पढ़ें दिन भर का पूरा कार्यक्रम अयोध्या: भूमिपूजन में सिर्फ चंद घंटे बाकी, सिक्योरिटी ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget