एक्सप्लोरर

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का तीसरा फेज शुरू, मई तक पूरा हो जाएगा चबूतरे का काम

Ram Mandir News: मंदिर की मजबूती को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत के सबसे मजबूत प्राकृतिक ग्रेनाइट का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है

Ram Mandir Ayodhya News:उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का तीसरा चरण शुरू हो गया है. 24 जनवरी को अयोध्या के रामजन्मभूमि में चबूतरे के लिए ग्रेनाइट पत्थरों के बिछाने के साथ मंदिर निर्माण का तीसरा चरण शुरू हुआ.

मंदिर की मजबूती को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत के सबसे मजबूत प्राकृतिक ग्रेनाइट का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है. मंदिर के चबूतरे के निर्माण में 5 फीट x 2.5 फीट x 3 फीट आकार के लगभग 17,000 पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है. हर पत्थर का वजन लगभग 2.50 टन है. ग्रेनाइट पत्थर बिछाने का काम इस साल मई तक पूरा होने की संभावना है.

मंदिर निर्माण में डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन का इस्तेमाल 
मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधा केंद्र, संग्रहालय, अभिलेखागार, रिसर्च सेंटर, सभागार, गौशाला, यज्ञ शाला, प्रशासनिक भवन आदि का भी निर्माण प्रस्तावित है. मंदिर के अलावा अन्य भवनों का काम भी अप्रैल 2022 तक शुरू किया जाएगा.

मंदिर के सुरक्षा मानकों पर नजर रखने के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इन उपकरणों के डेटा का उपयोग लोडिंग, भूकंप आदि के संबंध में स्टडी करने के लिए किया जा रहा है.

प्लान के मुताबिक चल रहा मंदिर निर्माण
मंदिर का निर्माण कार्य प्लान के अनुसार चल रहा है. दिसंबर 2023 तक भक्तों को भगवान श्री राम के दर्शन का अवसर मिल सकेगा. सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर, 2019 के फैसले के आधार पर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को फरवरी 2020 में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य करने के लिए सौंपा गया था.

ट्रस्ट ने नृपेंद्र मिश्रा के अध्यक्ष के रूप में एक निर्माण समिति का गठन किया. मंदिर निर्माण का काम  लार्सन एंड टुब्रो को सौंपा गया है और परियोजना की निगरानी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स कर रहे हैं. इसमें गर्भ गृह और पांच मंडपों वाला तीन मंजिला मंदिर बनाया जा रहा है.

तीर्थयात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं के लिए 57 एकड़ के परिसर के  साथ मंदिर निर्माण का क्षेत्र लगभग 10 एकड़ है.  

Ayodhya में Ram Mandir के निर्माण का कार्य कैसा चल रहा ?, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें। HINDI NEWS

Ayodhya News: राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए होगा स्पेशल फोर्स का गठन, जानें- क्या है मास्टर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget