एक्सप्लोरर

Rakesh Tikaits Statement: राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- सरकार ने 26 जनवरी से पहले हमारी मांगें मान ली तो हम चले जाएंगे

Rakesh Tikaits Statement: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने घोषणा की है तो वो प्रस्ताव ला सकते हैं. लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य और 700 किसानों की मृत्यु भी हमारा मुद्दा है.

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने घोषणा की है तो वो प्रस्ताव ला सकते हैं. लेकिन एमएसपी और 700 किसानों की मृत्यु भी हमारा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि सरकार को इसपर भी बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से पहले अगर सरकार मान जाएगी तो हम चले जाएंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव के विषय में हम चुनाव आचार संहिता लगने के बाद बताएंगे.

संसद भवन तक जाएगी ट्रैक्टर रैली

इससे पहले उन्होंने कहा था कि 29 नवंबर को संसद तक होने वाली ट्रैक्टर रैली अभी रद्द नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि उस दिन 60 ट्रैक्टर जाएंगे. उन्होंने कहा है कि ये ट्रैक्टर उन रास्तों से होकर जाएंगे, जिन्हें सरकार ने खोला है. उन्होंने कहा कि रास्ते हमने नहीं सरकार ने बंद किए हैं. सरकार से बातचीत के सवाल पर टिकैत ने कहा कि सरकार जब हमें बुलाएगी और समय देगी तब हम अपने सभी मुद्दों पर बात करेंगे. 

Farmers Protest: किसान महापंचायत में राकेश टिकैत बोले, MSP पर कानून बनने के बाद ही खत्म होगा आंदोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को देश संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने जानकारी दी थी कि सरकार ने उन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है, जिनके खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने देश से माफी भी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि वो किसानों को कृषि कानूनों के समझा नहीं पाए. उन्होंने कहा था कि कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया संसद के शीतकालीन सत्र में शुरू की जाएगी.

प्रधानमंत्री की घोषणा का किसान संगठनों ने स्वागत किया था. उन्होंने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग की थी. राकेश टिकैत ने 22 नवंबर को लखनऊ में कहा था कि जब तक किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होते, एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनता, फसलों का उचित दाम नहीं मिलता ऐसे तमाम मुद्दों पर बात नहीं होती तब तक सरकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. 

Farm Laws: राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह की बड़ी मांग, कहा- विदेशी ताकत के संपर्क में हैं राकेश टिकैत, संपत्ति की जांच हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget