एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत के 'बांग्लादेश जैसा हाल' वाले बयान पर बवाल, BJP विधायक ने की NSA लगाने की मांग

Rakesh Tikait News: किसान नेता राकेश टिकैत ने बांग्लादेश में तख्तापलट की घटना का जिक्र करते हुए भारत में भी वैसा ही हाल होने की चेतावनी दी. जिस पर बीजेपी विधायक ने तीखा हमला किया है.

Rakesh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के बांग्लादेश को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा मच गया है. टिकैत ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान तीन साल पहले 26 जनवरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस दिन किसान ट्रेक्टर लेकर लाल किले की जगह पार्लियामेंट चले गए होते तो उसी दिन भारत में बांग्लादेश जैसा हाल हो जाता. उनके इस बयान पर बीजेपी गाजियाबाद की लोनी सीट से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने तीखा हमला किया और टिकैत पर एनएसए लगाने की मांग की है. 

किसान नेता राकेश टिकैत ने बांग्लादेश में तख्तापलट की घटना का जिक्र करते हुए भारत में भी वैसा ही हाल होने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में 15 साल से सत्ता में बैठे लोगों ने विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डाल रखा था. लेकिन, अब वो खुद बंद हैं और भागने का भी कोई रास्ता नहीं मिल रहा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यही हाल भारत में भी हो सकता है. 

राकेश टिकैत के बयान पर बवाल
टिकैत ने इस दौरान तीन साल पहले किसान आंदोलन की 26 जनवरी की घटना का जिक्र करते हुए कि उस दिन लोगों को गुमराह करके लाल किले पर भेज दिया गया था जबकि योजना संसद की तरफ जाने की थी. टिकैत ने कहा कि उस दिन 25 लाख ट्रैक्टर मौजूद थे अगर वो संसद चले गए होते तो उसी दिन सत्ता को उखाड़ फेंका जा सकता था. किसान नेता का ये बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसके बाद सियासत गरमाई हुआ है. 

बीजेपी विधायक ने की NSA लगाने की मांग
राकेश टिकैत के इस बयान पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने तीखा हमला किया और सरकार से उनके खिलाफ एनएसए लगाने की मांग की. बीजेपी विधायक ने इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा और टिकैत को देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 लाख बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान मौजूद हैं. जिनकी सपोर्ट लेकर वो दिल्ली पर हमला कर सकते हैं. 

नंद किशोर गुर्जर ने राकेश टिकैत को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो हमला करके दिखाओ. दिल्ली आकर दिखाए. किसानों की आड़ में सिर्फ यह राजनीति कर रहे है. सिर्फ मोदी जी है किसानों का भला सोच सकते हैं. उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. अपनी सरकार से विनती की है, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए. राकेश टिकैत राजनीति कर रहे हे इनके लोग टोपी पहन कर टोल पास करवाते है. 

UP Police भर्ती के लिए दूसरे राज्यों से उमड़ी भीड़, 6 लाख से ज्यादा आवेदन, ये राज्य सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget