एक्सप्लोरर

UP Politics: राज्यसभा चुनाव के बीच ओम प्रकाश राजभर को लगा बड़ा झटका, इस वजह से उठ रहे हैं सवाल

UP Politics: यूपी की दस सीटों पर हुए चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग देखने को मिली. बीजेपी ने जहां बड़ी सेंधमारी की तो वहीं ओम प्रकाश राजभर को भी झटका लगा है.

Om Prakash Rajbhar News: राज्यसभा के 10 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं समाजवादी पार्टी को दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा है. इन सीटों को जीतने में दोनों दलों की तरफ से सेंधमारी की गई. हालांकि भारतीय जनता पार्टी के सेंधमारी बड़ी रही, बीजेपी ने कुल 8 विधायकों की सेंधमारी की जिसमें सात विधायकों ने वोट दिया तो एक विधायक ने ना वोट कर समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाया. 

बीजेपी ही नहीं समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा में सेंधमारी की, इस दौरान ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के जाफराबाद सीट से विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया. वो पहले से ही सपा के संपर्क में बताए जा रहे थे. सुभासपा विधायक का सपा के पक्ष में वोट देने से ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है. 

दरअसल सुभासपा के मौजूदा 6 विधायकों में से एक विधायक के जेल में रहने के बाद कुल पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की हामी भरी थी. लेकिन, चुनाव के दिन सुभासपा विधायक ने बीजेपी से इतर सपा के प्रत्याशी को वोट कर दिया. एबीपी लाइव ने एक हफ्ते पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि सुभासपा के दो विधायक सपा के संपर्क में है. इसमें एक नाम जगदीश नारायण राय का भी था और जो वोट के दिन सही साबित हुआ.

शहजिल इस्लाम का वोट हुआ निरस्त
सपा को एक नुकसान शहजिल इस्लाम के वोट का भी हुआ. समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम का का वोट खारिज कर दिया गया. शहजिल इस्लाम ने मत पत्र में निशान लगाने की जगह पी पी लिख दिया. आपको बता दें इसके पहले पिछले दिनों हुए विधान परिषद के चुनाव में भी शहजिल इस्लाम के वोट को लेकर संशय बरकरार था. सूत्र शहजिल इस्लाम के वोट को भाजपा के पक्ष में उस दौरान दिए जाने की बात कहते हैं. उनका वोट के खारिज होने से भाजपा को फायदा हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget