एक्सप्लोरर

अब पूरे देश में एक संविधान, एक निशान और एक प्रधान है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब हमारे देश में एक संविधान,एक निशान और एक प्रधान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की इच्छाशक्ति के चलते हमने अनुच्छेद 370 हटाया।

लखनऊ, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों और अनुच्छेद 35ए को हटाये जाने से अब पूरे देश में एक संविधान, एक निशान और एक प्रधान है। उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे पास पूर्ण बहुमत की सरकार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की इच्छा शक्ति की वजह से हम अनुच्छेद 370 के प्रावधानों और अनुच्छेद 35ए को हटाने में कामयाब हो पाये हैं। अब पूरे देश में जो कानून लागू होगा है वही कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा। अब पूरे देश में एक संविधान, एक निशान और एक प्रधान है।’’ सिंह ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की वजह से ही पार्टी को पूरे देश में 303 सीटें मिली हैं। हम चर्चा करते थे कि जब हमारी सरकार आयेगी तो अनुच्छेद 370 हटायेंगे। देश में एक कानून होगा, जहां एक निशान, एक विधान और एक प्रधान होगा। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी लगातार अनुच्छेद 370 का विरोध किया करते थे।

उन्होंने कहा कि हम इसे बहुत पहले ही हटाना चाहते थे लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं होने के कारण हम ऐसा नहीं कर सके थे।  उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है और कहती है कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 नहीं हटना चाहिए।  सिंह ने कहा कि 1964 में हमारी सरकार नहीं थी, कांग्रेस की सरकार थी और उस समय लोकसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ था कि अनुच्छेद 370 हटना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अलग-अलग देशों से हमारी शिकायत करता था, लेकिन आज पाकिस्तान हमारी विदेश नीति की वजह से अलग थलग पड़ गया है। कोई भी देश पाकिस्तान का साथ देने को तैयार नहीं है। आज दुनिया के बड़े बड़े राष्ट्र अमेरिका,जर्मनी, फ्रांस आदि भी मानते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर बहुत अत्याचार होता है और उनको प्रताड़ित तथा शोषित किया जाता है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ हम यकीन दिलाना चाहते हैं कि भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है और हमने किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया है। हमारी सैन्य शक्ति भी बढ़ रही है और आने वाले समय में दुनिया का कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget