एक्सप्लोरर

UP Politics: कौन हैं राजा भैया, मायावती ने जेल भेजा, पिता से नहीं मिलता सहयोग! रह चुके हैं मंत्री, इन्हें मानते हैं राजनीतिक गुरु

Raja Bhaiya News: चुनाव से पहले यूपी की सियासत में राजा भैया का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे मुलाक़ात की है.

Raja Bhaiya Political Career: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत गरमाई हुई है. सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस से बातचीत खटाई पड़ने की ख़बरों के बीच सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कुंडा से बाहुबली विधायक राजा भैया से मुलाक़ात की है. उन्होंने राजा भैया की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी फोन पर बात कराई है. इस बीच राजा भैया की जनसत्ता दल और सपा के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है. ये इसलिए और अहम हो जाता है क्योंकि अगले सप्ताह राज्यसभा चुनाव होने हैं ऐसे में एक-एक वोट अहम है. 

राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतात्रिंक पार्टी के दो विधायक हैं. एक वो खुद और दूसरा बाबगंज सीट से विनोद सोनकर हैं. इसके अलावा एक बसपा और दूसरा कांग्रेस का विधायक भी उनके संपर्क में हैं. माना जा रहा है कि वो जिसे कहेंगे वहाँ ये तीनों विधायक वोट दे देंगे. यही नहीं राजा भैया से सपा की लोकसभा चुनाव को लेकर भी बात हुई है. आईए आपको बतातें है राजा भैया कौन हैं और उनकी यूपी की सियासत में इतनी धमक क्यों हैं. 

जानें- कौन हैं राजा भैया?
दरअसल राजा भैया यूपी के प्रतापगढ़ ज़िले की भदरी रियासत से आते हैं. उनके पिता का नाम उदय प्रताप सिंह है जो इस रियासत के उत्तराधिकारी हैं. राजा भैया का जन्म 31 अक्टूबर 1967 को हुआ था. उनका पूरा नाम रघुराज प्रताप सिंह हैं लेकिन लोग उन्हें 'राजा भैया' के नाम से ही जानते हैं. राजा भैया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और बहुत छोटी उम्र में ही राजनीति में कूद गए. 

साल 1993 में राजा भैया ने पहली बार कुंडा से विधानसभा चुनाव लड़ें और जीत हासिल की. उस वक़्त उनकी उम्र सिर्फ़ 24 साल की थी. तब से राजा भैया आज तक चुनाव नहीं हारे हैं. राजा भैया के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वो राजनीति में आए. लेकिन जब राजा भैया अपनी ज़िद पर अड़े रहे तो उनके पिता ने अपने गुरू की सलाह लेने को कहा था. 

लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं
राजा भैया देवरहा बाबा को अपना गुरू मानते हैं. एक इंटरव्यू में भी उन्होंने अपने गुरू का ज़िक्र किया था और कहा था कि वो जब भी परेशान होते हैं तो उनका ध्यान करते हैं, जिससे उन्हें शांति मिलती है. 1993 से अब तक राजा भैया 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन आज तक उनके पिता उदय प्रताप सिंह ने उनके लिए वोट नहीं माँगा. राजा भैया के पिता का कहना है कि उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाना पसंद नहीं है. 

राजा का साम्राज्य काफ़ी बड़ा हैं. उनके पास अरबों की संपत्ति हैं, लेकिन साल 2022 विधानसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक़ उनके पास क़रीब 24 करोड़ की संपत्ति हैं, जिनमें क़रीब 16 करोड़ चल और 7.91 करोड़ की अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी और बच्चों के पास 12 किलो से ज़्यादा सोना और 50 किलो चांदी है. इनमें से सिर्फ़ राजा भैया के पास साढ़े तीन किलो सोना है. 

मायावती सरकार में जेल गए
यूपी की सियासत में राजा भैया का दबदबा रहा है, लेकिन साल 2002 में मायावती सरकार में उन्हें जेल भी जाना पड़ा. मायावती ने पोटा की कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल में भेज दिया था, जिसके बाद उन्होंने क़रीब 11 महीने जेल में रहना पड़ा, हालांकि मायावती के हटने के बाद मुलायम सिंह यादव की जब पोटा हटा तब वो जेल से बाहर आए. अखिलेश यादव ने उन्हें अपनी सरकार में मंत्री बनाया और अब वो योगी सरकार की भी कई बार तारीफ़ कर चुके हैं.

Lok Sabha Election 2024: सपा-कांग्रेस में बात अटकी तो RLD बोली- हो गया सब साफ, अब रचा जाएगा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget