एक्सप्लोरर

रायबरेली में मरीजों की जान के साथ हो रहा है खिलवाड़, फार्मासिस्ट और स्वीपर कर रहे हैं इलाज

रायबरेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट और स्वीपर मरीजों का इलाज करते हैं. अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों की बीमारी का इलाज किस तरह से हो रहा होगा.

रायबरेली: जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए तरह-तरह की योजनाएं धरातल पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ रायबरेली में स्वास्थ्य विभाग मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहा है. मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर धरांवा का है, जहां पर फार्मासिस्ट और स्वीपर मरीजों का इलाज कर रहे हैं. जबकि, डॉक्टर मार्च से अस्पताल पहुंचे ही नहीं हैं. मामले को लेकर जिले के आला अधिकारी मौन धारण किए हैं.

फार्मासिस्ट और स्वीपर कर रहे हैं इलाज जगतपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर धरावा में दो डॉक्टर चिकित्सा के लिए तैनात थे. जिसमें डॉ अश्वनी कुमार को क्षय रोग नियंत्रण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली के यहां अटैच कर दिया गया है. जबकि, डॉ हिमांशु मार्च के बाद से अस्पताल गए ही नहीं हैं. उनकी अनुपस्थिति में वहां का फार्मासिस्ट विक्रम सिंह और स्वीपर राधे श्याम मरीजों का इलाज कर रहे हैं.

राम भरोसे चल रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिस जीवन की रक्षा के लिए डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है. वही, जीवन अब स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट और स्वीपर के भरोसे बचाने में लगा है. मरीज इलाज के लिए आते हैं तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का फार्मासिस्ट विक्रम और स्वीपर राधेश्याम ही मरीजों का इलाज करते हैं. अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों की बीमारी का इलाज किस तरह से हो रहा होगा. कहना गलत नहीं होगा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर धरावा राम भरोसे ही चल रहा है. स्थानीय निवासी जलेश्वर सिंह के साथ-साथ मरीजों का कहना है कि डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आता है फार्मासिस्ट वसूली करते हुए इलाज करता है.

जांच की कही गई बात स्वास्थ्य विभाग की चरमराई व्यवस्था को सुधारने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुरुआती समय मे चाबुक चलाया था और नकेल कसने की पूरी कोशिश की थी लेकिन जिलाधिकारी की ये कोशिश अभी रंग नहीं ला पाई है. स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की मिलीभगत और संरक्षण की वजह से डॉक्टर अभी भी स्वास्थ्य केंद्रों से नदारद ही मिल रहे हैं. इस बारे में पूछने पर स्वास्थ्य के मुखिया या तो बात टालते हुए नजर आते हैं या फिर बात ही घुमा देते हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने फिलहाल जांच की बात कही है.

ये भी पढ़ें:

बुलंदशहर: AAP नेता संजय सिंह का सियासी वार, बीजेपी को बताया गुंडों की पार्टी

कानपुर: दोस्तों की हरकत से परेशान होकर बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget