एक्सप्लोरर

रायबरेली: जान की परवाह किए बगैर पुल पार करते हैं लोग, जानें- क्या बोले कांग्रेस और बीजेपी के नेता

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए लेकिन ये दावे उस वक्त फीके पड़ जाते हैं जब लोग जान की परवाह किए बिना बांस के पुल को पार करते हैं. छोटे-छोटे बच्चे भी जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल को पार करते हैं.

रायबरेली: एक तरफ जहां केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं रायबरेली में आज भी सैकड़ों लोगों को जान जोखिम में डालकर मौत के पुल से गुजरना पड़ रहा है. रायबरेली को वीवीआइपी जिला कहा जाना है और ये सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है. सोनिया गांधी लगातार पांचवी बार यहां से सांसद बनी हैं और जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा है राही ब्लॉक का रामपुर बघेल गांव. गांव के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल को करते हैं.

जान की परवाह नहीं सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए लेकिन ये दावे उस वक्त फीके पड़ जाते हैं जब लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बांस के पुल को पार करते हैं. लोगों ने कई बार इसकी शिकायत अपनी सांसद सोनिया गांधी से भी की लेकिन गांव की जनता को मिले तो सिर्फ खोखले वादे.

रायबरेली नजरअंदाज की जा रही है जिस तरह बरसों बरस से लकड़ी के पुल पर लोग आ जा रहे हैं उससे रायबरेली के विकास के बारे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. जहां की सांसद सोनिया गांधी हों और जो विकास के दावे भाजपा की तरफ से किए जा रहे हैं इन दोनों ही स्थितियों में रायबरेली नजरअंदाज की जा रही है. परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है, जीवन की परवाह न करते हुए सौकड़ों की संख्या में लोग लकड़ी और बांस के पुल से गुजरते हैं.

बच्चों ने लगाई गुहार छोटे-छोटे बच्चे भी जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल को पार करते हैं. जब इस मामले पर बच्चों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डर तो बहुत लगता है लेकिन स्कूल जाना भी जरूरी है. वहीं, एक बच्चे ने कहा कि एक बार हम इस पुल को पार करते समय नीचे नहर में गिर गए थे जिसके बाद गांव वालों ने उसे बाहर निकाला. क्या सरकार को इन नौनिहालों की पुकार नहीं सुनाई देती. बच्चों ने सरकार से मांग की है कि पुल का जल्द से जल्द निर्माण करा दें जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो.

जल्द पास हो सकता है बजट जब इस मामले पर भाजपा नेता अतुल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता के जरिए उन्हें पुल की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम की जानकारी में मामला डाल दिया है, जल्द बजट पास हो सकता है. अतुल सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी यहां से 5 बार सांसद चुनी गईं लेकिन एक पुल न बनवा सकीं.

कांग्रेस नेता बोले- हमारी सरकार नहीं वहीं, जब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी से बात की गई तो उन्होंने सीधा पल्ला झाड़ते हुए कहा कि 30 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है. प्रदेश में हमारी सरकार नही है तो कैसे इसका निर्माण कांग्रेस कराए. उन्होंने कहा कि कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सोनिया गांधी ने पुल का निर्माण कराने की मांग भी की लेकिन, हमारी सरकार नहीं है इस कारण ये पुल नहीं बन पाया.

रायबरेली: जान की परवाह किए बगैर पुल पार करते हैं लोग, जानें- क्या बोले कांग्रेस और बीजेपी के नेता

नेताओं को भुगतना पड़ेगा खामियाजा नेताओं को जनता के विकास और उनकी सहूलियतों से कोई लेना-देना नहीं होता है, बस उनको चाहिए मुद्दा सियासत करने का. अगर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कांग्रेस ने ही अच्छे ढंग से किया होता तो आज रायबरेली की तस्वीर दूसरी होती. जहां कांग्रेस का डंका बजता आया हो, लोग कांग्रेस और गांधी परिवार के अलावा किसी दूसरे के बारे में सोचते तक न हों, उस क्षेत्र की हालत इतनी दयनीय होगी अकल्पनीय है. फिलहाल जनता झूठे और छलावे विकास के दावों से बाहर निकल चुकी है और इस बार इसका खामियाजा भी खद्दर धारी नेताओं को भुगतना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

Hathras Case: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हाथरस कांड की जांच को लेकर कही बड़ी बात

हाथरस कांड में जिलाधिकारी पर कार्रवाई के लिये विपक्ष एकजुट, हटाने की मांग पर अड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget