एक्सप्लोरर

Raebareli Murder Case: शराब पीने से मना किया तो पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस को फरार पति की तलाश

Murder Case: रायबरेली में शराबी पति ने बच्चों के सामने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मां को पिटता देख बच्चों ने शोर मचाया. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए.

Murder Case in Raebareli: रायबरेली में पत्नी को शराब पीने से मना करना जानलेवा साबित हो गया. शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मां को पिटता देख बच्चों ने शोर मचाया. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए. वारदात को अंजाम देकर हत्या का आरोपी पति तब तक घटनास्थल से फरार हो चुका था. ग्रामीणों ने आनन फानन पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

शराब पीने से मना करना पत्नी के लिए साबित हुआ जानलेवा

मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सोमवंशी गांव का है. गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के सोमवंशी गांव निवासी बच्चू लाल नशे का आदी था. सोमवंशी खेड़ा अटौरा बुजुर्ग की रहने वाली 45 वर्षीय पत्नी बिंदेश्वरी पति को शराब पीने से मना करती थी. दोनों में आए दिन विवाद होता था.

शराबी पति ने बच्चों के सामने की पीट पीटकर निर्मम हत्या

घटना वाले दिन भी पति पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ. गुस्से में पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी. शराबी पति का गुस्सा पत्नी की मौत तक शांत नहीं हुआ. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया.

फरार पति को पकड़ने के लिए पुलिस ने गठित की टीम

फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की है. पुलिस की टीम फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने कानूव व्यवस्था की समस्या से इंकार किया है. 

वहीं, पिछले महीने सितंबर में यूपी के सहारनपुर में शराब के चलते हत्या से जुड़ी मिलती जुलती खबर सामने आई थी. सहारनपुर में पोते ने अपने दादा की गला दबाकर हत्या. पुलिस ने बताया था कि कथित तौर पर शराब को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी. उसने दादा से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी, जब मना किया तो गुस्से में आकर हत्या कर दी.

Bareilly News: यूपी के मंत्री अरुण कुमार का भतीजा गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की कार, जानें- क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget