एक्सप्लोरर

Raebareli: आरटीई से हो गया एडमिशन पर एक साल से नहीं मिले किताब-कॉपी के पैसे, अधर में बच्चों का भविष्य

UP News: यूपी में गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को बजट दिया जाता है, लेकिन उस बजट के बावजूद बच्चे बुनियादी चीजों से महरूम हैं और यह उनकी पढ़ाई में बाधा बन रही है.

Raebareli News: बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) की लापरवाही के चलते रायबरेली (Raebareli) जिले में सैकड़ों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो चुका है. अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत सरकार गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए विभाग को बजट देती है लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते कॉपी, किताब और ड्रेस के लिए धन मुहैया नहीं हो पाया है. पूरा शिक्षण सत्र समाप्त हो चुका है लेकिन अभी तक अभिभावकों के खाते में पैसे नहीं भेजे गए हैं.

सरकार गरीब बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए प्राइवेट विद्यालयों में प्रवेश का नियम बनाया है और उसके लिए वह विद्यालय को फीस के रूप में एक निश्चित राशि भी देती है. साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पांच हजार ड्रेस और कॉपी किताब के लिए दिया जाता है. सत्र 2022 - 23 में कुल 1114 बच्चों का चयन हुआ था. जिसमें 640 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. इनकी पढ़ाई के लिए कॉपी, किताब और ड्रेस की व्यवस्था अप्रैल 2022 में होनी थी जिसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को धन मुहैया कराना था. 

बिना किताब-कॉपी जाने पर स्कूल में पड़ती है डांट
उधर, ऑल स्कूल पैरंट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शशांक राठौर ने विभाग पर आरोप लगाते हुए आंदोलन करने तक की चेतावनी दे दी है. आरटीई के तहत बच्चों का एडमिशन तो जरूर हो गया लेकिन समय से मिलने वाला सरकारी धन ना मिलने के कारण बच्चों के ड्रेस कॉपी किताब आदि को लेने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. पीड़ित बच्चों का कहना है कि ड्रेस और कॉपी किताब ना ले जाने की वजह से विद्यालयों में डांट का भी सामना करना पड़ा लेकिन मां-बाप ने किसी तरह आवश्यक सामग्रियों को व्यवस्था करके दिया तो बच्चे स्कूल जा पाए.

हमारे पास नहीं आया था फंड- बेसिक शिक्षा विभाग
प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कनौजिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तो फिलहाल हम 2023-24 की बात करेंगे. अभी नया सत्र चलेगा उसके लिए 728 बच्चों का चयन लॉटरी के जरिए हुआ है. 14 मार्च से हमारा दूसरा सत्र चल रहा है जिसमें सीटें बची रहेंगी तो लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा.  2020-21, 2021-22 और 2022-23 तीन सत्रों के दौरान हमारे पास फंड नहीं था. हालांकि अब 2021-22 और 2022-23 का फंड अब आ चुका है जिसे हम अभिभावकों को भेजेंगे. 2022-23 के सत्र में  640 बच्चों के लिए फंड भेजा जाना है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: सीएम योगी का अनोखा रिकॉर्ड, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, मायावती समेत तमाम दिग्गज छूटे पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget