एक्सप्लोरर

UP Crime: रायबरेली में भाई की हत्या का कुछ ऐसे लिया बदला, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Murder in Rae Bareli: एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बछरावां के बुढ़नपुर गांव के विपिन कुमार ने थाने में तहरीर दी कि उसका भाई गायब हो गया है. मुकदमा दर्ज कर तलाशी के लिए टीम गठित कर दी गई थी.

Rae Bareli News: रायबरेली में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारोपी युवक की शराब पिलाकर निर्मम हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया. मामले का पुलिस (Police) ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है. हालांकि, दो आरोपियों की तलाश अभी भी पुलिस कर रही है. जानकारी हो कि बीते 25 मार्च को बछरावां (Bacchrawan) थाना क्षेत्र के सेहंगों बड़ी नहर के पास युवक का शव बरामद हुआ था. इसी के बाद से पुलिस मामले का खुलासा करने में लगी थी.

बड़ी नहर में मिला था शव
बछरावां थाना क्षेत्र के गुरबख्श खेड़ा गांव के रहने वाले भरत लाल का शव बीते 25 मार्च को सेहंगों स्थित बड़ी नहर में मिला था. सूचना पर एएसपी नवीन कुमार सिंह सहित फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करके जरूरी साक्ष्य जुटाए थे. मृतक के भाई विपिन कुमार की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम सजीवन सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

2004 में हुई थी राम संजीवन के भाई की हत्या
पुलिस के अनुसार, राम सजीवन के भाई की सन 2004 में भरत लाल ने हत्या कर दी थी. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था. भरत लाल के जमानत पर आने के बाद राम सजीवन ने बदला लेने के लिए उससे दोस्ती कर ली. 22 मार्च को उसने अपने साथी कौशल, शैलेंद्र और दो अन्य के साथ भरत लाल को बुलाया और उसे पार्टी देने के बहाने पुलिया के पास ले गया. वहां पर उसे जमकर शराब पिलाई. इस दौरान जब वह पूरी तरह से नशे में हो गया तो तलवार से वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया गया. इसके बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया.

सजिश के तहत पिलाई गई शराब : एएसपी
एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बछरावां थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के रहने वाले विपिन कुमार ने थाने में तहरीर दी कि उसका भाई गायब हो गया है. संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाशी के लिए टीम गठित कर दी गई थी. पुलिस टीम ने राम सजीवन, शैलेंद्र और कौशल को गिरफ्तार कर लिया है. दो लोग अभी वांछित हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि भरत लाल ने राम सजीवन के भाई की 2004 में हत्या की थी, उसी का बदला लेने के लिए एक प्लान के तहत उसे शराब पिलायी गयी. इसके बाद तलवार से उसकी हत्या कर दी गई. जानकारी हो कि कौशल का भी एक सप्ताह पूर्व भरत लाल से झगड़ा हुआ था.

यह भी पढ़ेंः Umesh Pal Case: अतीक अहमद को सजा होने के बाद उमेश पाल के परिवार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget