एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: उत्तराखंड में अग्निपथ योजना का विरोध, कई जिलों में प्रदर्शन जारी, कांग्रेस बोली- हम युवाओं के साथ

उत्तराखंड में युवाओं का इस योजना को लेकर विरोध दिख रहा है. पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी विरोध के चलते युवा सड़कों पर हैं

उत्तराखंड में 'अग्निपथ' योजना का विरोध हो रहा है. सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा के बाद देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की, खटीमा, चमोली और पिथौरागढ़ सहित कई जगहों पर युवाओं ने विरोध किया. देहरादून में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और एसएफआई (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया. 

कांग्रेस ने दिया युवाओं को समर्थन 
प्रदेश में युवाओं का इस योजना को लेकर विरोध दिख रहा है. पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी विरोध के चलते युवा सड़कों पर हैं और सरकार से योजना को वापस लेने की लगातार मांग कर रहे हैं. शुक्रवार को कांग्रेस ने भी मीडिया से मुखातिब होते हुए अग्निपथ योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला धोखा बताया. कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार की अग्निपथ योजना बेरोजगार युवाओें के साथ छलावा, उनके भविष्य को बर्बाद करने वाला धोखा है. माहरा ने कहा कि मोदी सरकार भारतीय सेना की गरिमा, परंपरा, अनुशासन की परिपाटी ही नहीं देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रही है.

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि चार साल के ठेके पर फौज में भर्ती देश की सुरक्षा के लिए सुखद संदेश नहीं है. चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा, इसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं है. माहरा ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा और दूसरी तरफ चीन और नेपाल की सीमा है, ऐसे में नियमित भर्ती पर पाबंदी लगाकर चार साल की ठेका भर्ती करना देशहित में उचित नहीं है.

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के लोग उतरे सड़कों पर 
शनिवार को योजना का विरोध देहरादून में भी देखने को मिला एसएफआई के लोग गांधी पार्क के बाहर एकत्रित हुए और सरकार की इस योजना का विरोध जताया. साथ ही अपनी चार मांगे भी रखी जिसमें अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया वापस लेने, स्थायी भर्ती शुरू करने, दो साल से रुकी भर्ती शुरू करने और ओवर एज हो चुके अभ्यर्थियों को छूट देने की मांग शामिल हैं. 

एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने फूंके पुतले
विरोध राजधानी देहरादून के घंटाघर पर भी हुआ. जहां यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. साथ में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मौजूद रहे. घंटाघर पर कांग्रेस ने पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका.  उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार का ये फरमान तुगलकी है, ये युवाओं के भविष्य के लिए ठीक नहीं है. कापड़ी ने भाजपा सरकार को इस योजना पर घेरते हुए ये भी कहा, युवाओं का राष्ट्र की रक्षा के लिए सीमा पर जाने के सपने को एक झटके में मार दिया है. 

डीजीपी ने की शांति व्यवस्था बनाने की अपील 
प्रदेश में बढ़ते विरोध को देखते हुए डीजीपी ने सभी से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है. उत्तराखंड के डीजीपी ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवाओं से संवाद किया और उन्हें किसी भी तरह असंवैधानिक कार्य न करने की सलाह दी है. डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, किसी के भी बहकावे में ना आए. आप अपना अगर विरोध भी जताते हैं, तो शांतिपूर्वक ढंग से जताएं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतापनगर सीट पर हर चुनाव में बदलती है सत्ता, क्या इस बार टूटेगी परंपरा?
प्रतापनगर सीट पर हर चुनाव में बदलती है सत्ता, क्या इस बार टूटेगी परंपरा?
लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतले पर पोती कालिख
लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतले पर पोती कालिख
कन्नौज में जलभराव से बच्चों की पढ़ाई ठप, अस्पताल का रास्ता भी डूबा
कन्नौज में जलभराव से बच्चों की पढ़ाई ठप, अस्पताल का रास्ता भी डूबा
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

Embed widget