एक्सप्लोरर

दो महीने से दिल्ली में फंसी थीं प्रयागराज की तीन बहनें, प्रियंका गांधी ने भिजवाया घर

लॉकडाउन के दौर में तमाम लोग अपने घर से दूर फंस गये थे। कुछ ऐसा ही प्रयागराज की तीन बहनों के साथ हुआ। लेकिन प्रियंका गांधी को इसके बारे में जैसे ही पता चला उन्होंने उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था करवाई

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लॉकडाउन में दिल्ली में फंसी तीन बहनों की बड़ी मदद की है। पार्टी के एक नेता की सिफारिश पर प्रियंका ने न सिर्फ इन तीनों बहनों के लिए ई पास का इंतजाम कराया, बल्कि उन्हें खुद अपने वाहन से वापस घर भिजवाया। इतना ही नहीं नई दिल्ली में इनका मेडिकल चेकअप कराया गया तो साथ ही रास्ते में भूख लगने पर खाने -पीने के सामान भी दिए गए। तीनों बहनें पिछले तकरीबन दो महीने से दिल्ली में फंसी हुई थीं। उनके पैसे और खाने -पीने के सामान ख़त्म हो चुके थे। मकान मालिक कई बार किराए के लिए टोक चुके थे। बहरहाल ये बहनें अब प्रयागराज में अपने घर पहुंच गईं हैं और इनका एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है। तीनों बहनें व परिवार के बाकी लोग काफी खुश हैं। दो महीने की मुश्किलें अब वह भूलने लगे हैं। पूरा परिवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बार -बार दिल से शुक्रिया अदा कर रहा है। उन्हें यूथ आइकॉन और रियल लीडर बता रहा है तो एक हज़ार बसें भेजे जाने की उनकी पेशकश को भी सही ठहरा रहा है।

संगम नगरी प्रयागराज के नैनी की रहने वाली दो बहनें पल्ल्वी और अंजलि एमबीए करने के बाद नौकरी की तलाश में कुछ महीनों पहले ही दिल्ली गई थीं। फरवरी महीने में ही उन्हें जॉब मिली थी। दोनों बहनें दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में किराए के फ़्लैट में रहती थीं। जनता कर्फ्यू से कुछ दिन पहले ही उनकी छोटी बहन पारुल भी उनके पास पहुंच गईं। जिस इलाके में तीनों बहनें रहती थीं, वहां आस -पास कोरोना तेज़ी से अपना पांव पसार रहा था। अकेली लडकियां काफी डर गईं थीं। उन्होंने काफी कोशिशें की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

यूपी सरकार के जन सुनवाई पोर्टल से भी कोई मदद नहीं मिली। इस बीच इनके परिवार ने प्रयागराज के कांग्रेस नेता अनिल कुशवाहा से संपर्क किया। उन्होंने प्रियंका वाड्रा से संपर्क कर तीनों बहनों के लिए ई पास- वाहन, मेडिकल टेस्ट और खाने -पीने के सामानों का इंतजाम कराया। प्रियंका वाड्रा ने इनकी जो मदद की, उसके लिए पूरा परिवार उनका बार -बार शुक्रिया अदा कर रहा है। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने भी प्रियंका गांधी की इस मदद पर उनका आभार जताते हुए यूपी सरकार से कांग्रेस की बसों पर सियासत नहीं करने की अपील की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget