एक्सप्लोरर

लखनऊ पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किया वार, ट्वीट कर कहा- कैसा शासन है ये

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिनों के दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं। लखनऊ पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा शासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं, लेकिन कुपोषण की वजह से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये?

लखनऊ, एबीपी गंगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह पार्टी की प्रदेश इकाई की स्थिति में सुधार के लिए प्रदेश कांग्रेस समिति को संबोधित करने के अलावा सलाहकार परिषद और रणनीति समूह की भी बैठक कर सकती हैं।

प्रियंका शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचीं। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद भी लखनऊ आए। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

शनिवार सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे प्रियंका गांधी स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। ये आयोजन लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में होगा। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक वो सलाहकारों से मुलाकात कर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

लखनऊ पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किया वार, ट्वीट कर कहा- कैसा शासन है ये

दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक प्रदेश कांग्रेस की बैठक करेंगी। यूपी में बीते दिनों हिंसा हुई और बहुत से लोगों की मौत इस दौरान हुई है, ऐसे में प्रियंका पीड़ितों के परिजनों से मिलने जा सकती हैं। हालांकि ऐसा कोई औपचारिक कार्यक्रम घोषित नहीं है।

प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचते ही योगी सरकार पर हमला बोल दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि 'भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं, लेकिन कुपोषण की वजह से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये?'

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि प्रियंका प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ही शामिल होंगी। यहां ध्वजारोहण होगा। पार्टी के सिद्धांत और संविधान पर चर्चा होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget