एक्सप्लोरर

यूपी: कोरोना को लेकर बनी कैदियों की रिहाई की योजना, इन्हें मिलेगी 60 दिन की पेरोल

यूपी की जेलों में बंद कैदियों को 60 दिन की पेरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा. जेलों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते ये फैसला लिया गया है.

प्रयागराज. यूपी की जेलों बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद कैदियों की रिहाई की योजना बनाई गई है. एक्टिंग चीफ जस्टिस संजय यादव की अध्यक्षता में गठित हाई कमेटी ने कैदियों की रिहाई की योजना बनाई है. इसके मुताबिक, 60 दिन के पेरोल या अंतरिम जमानत पर सजायाफ्ता व विचाराधीन कैदियों को रिहा किया जाएगा. 65 साल से अधिक आयु के प्रतिबंधित के सिवाय सभी कैदियों को भी पेरोल मिलेगी. 

इसके अलावा गर्भवती, कैंसर, हार्ट, गंभीर बीमारी वाले कैदियों को भी रिहा किया जाएगा. हालांकि, हत्या, अपहरण, दुराचार जैसे जघन्य अपराधियों की रिहाई नहीं होगी. सजा भुगतने के बाद अर्थदण्ड की सजा काट रहे कैदी भी रिहा होंगे. न्यायिक अधिकारियों को जेलों में जाकर योजना के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं. डीजी कारागार से ऐसे कैदियों का डाटा मांगा गया है. ताकि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिये जुर्माने का भुगतान कर उन्हें रिहा किया जा सके.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोरोना संक्रमण की निगरानी के लिए कमेटी गठित की गयी है. ए के अवस्थी प्रमुख सचिव गृह व आनंद कुमार डीजी जेल कमेटी के सदस्य हैं. इस बाबत यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट  के महानिबंधक को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र लिखकर योजना का अनुपालन कराने का अनुरोध किया है.

हाई पावर कमेटी की अगली बैठक 22 मई को होगी. योजना के तहत 30 मई तक कैदियों को कोर्ट में पेश करने पर रोक लगा दी गई है. अब पेशी वीडियो काॉफ्रेंसिंग के जरिए ही की जायेगी. 

इन्हें मिलेगी पेरोल
जो कैदी पेरोल पर हैं उनकी पेरोल अगले 60 दिन के लिए बढ़ा दी जायेगी. जो शांतिपूर्ण पेरोल के बाद समर्पण कर चुके हैं, उन्हें फिर से 60 दिन की पेरोल दी जायेगी. जो सात साल से कम सजा के अपराधी या आरोपी हैं उन्हें 60 दिन की विशेष पेरोल या अंतरिम जमानत दी जायेगी. बशर्ते जेल में प्रतिकूल कार्यवाही न की गयी हो. इसके अलावा जो कैदी 2020-21 में या पांच साल के भीतर कभी पेरोल पर छूटे हों, उन्हें भी 60 दिन की पेन्डेमिक पेरोल दी जायेगी.

ये भी पढ़ें:

यूपी: कासगंज में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Salt By Election Result 2021: सल्ट उपचुनाव में बीजेपी के महेश जीना की जीत, सीएम रावत ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget