एक्सप्लोरर

यूपी में रामपुर के कोरोना आइसोलेशन सेंटर से फरार हुआ कैदी, तलाश में जुटी पुलिस

यहां रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में बने आइसोलेशन सेंटर से एक कैदी फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस भगौड़े की तलाश कर रही है.

रामपुर, एबीपी गंगा। रामपुर के कोविड आइसोलेशन सेंटर से एक कैदी फरार हो गया है. बीते दिनों जेल से कुछ कैदियों को रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया था. रविवार को इन कैदियों को वापस जेल भेजा जा रहा था. तभी एक कैदी मौका पाकर फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है. फरार कैदी का नाम सलीम है.

दरअसल, रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में कोविड आइसोलेशन सेंटर से कैदियों को वापस जेल शिफ्ट किया जा रहा था. इसके लिए आइसोलेशन सेंटर के बाहर कैदियों को ले जाने के लिए वाहन खड़ा था. कैदियों को एक-एक कर गाड़ी में बैठाया जा रहा था. इसी दौरान एक कैदी सामान का बहाना बनाकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस में उसे तलाशने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है.

इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि जौहर हॉस्पिटल में कुल 12 कैदी आइसोलेटेड थे. कल उनको जेल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान एक कैदी ने कहा कि उसका कुछ सामान छूट गया है. ये कहकर कैदी सलीम आइसोलेशन वार्ड की तरफ गया और फिर वहां से भाग गया.

उन्होंने बताया कि यूं तो आइसोलेशन सेंटर एक क्लोज कैंपस है. पुलिस की ड्यूटी भी वहां रहती है. लेकिन कैंपस काफी बड़ा और कैदी कहीं से भी भाग सकता है. उन्होंने कहा कि पुलिस के अलावा उनके पास कैंपस के लिए कोई सिक्योरिटी नहीं है.

ये भी पढ़ेंः यूपीः कोरोना संकट के बीच लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में मेट्रो दौड़ने को तैयार, यात्रा से पहले जान लें ये बातें

यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन, नोएडा में जांच के दौरान 19 वाहन जब्त, 12 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'
PM किसान: यूपी के 2.15 करोड़ किसानों की आज होगी बल्ले-बल्ले, खातों में आएंगे 4335 करोड़ रुपये
PM किसान: यूपी के 2.15 करोड़ किसानों की आज होगी बल्ले-बल्ले, खातों में आएंगे 4335 करोड़ रुपये

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget