एक्सप्लोरर

20 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे काशी से देश को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.

Pm Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह तकरीबन 6-7 घंटे काशी में रहेंगे. मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि, 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंच रहे हैं. इस दौरान वह वाराणसी सहित देश के अन्य शहरों को 6611 करोड़ के 20 से अधिक परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसमें एयरपोर्ट, नेत्र चिकित्सालय, छात्रावास जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट निर्धारित हैं. वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 3200 करोड रुपये के प्रोजेक्ट जनपद के लिए दी जाएगी. इसके अलावा लगभग 3400 करोड रुपये की विभिन्न परियोजनाएं जो 6 अलग-अलग शहरों के हवाई अड्डे से जुड़ी है उन्हें प्रदान किया जाएगा.

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, 20 अक्टूबर को लगभग आधे दिनों तक प्रधानमंत्री मोदी काशी में रहेंगे. इसके बाद उसी दिन दिल्ली के लिए रवाना होगा. इस दौरान प्रमुख दो जगह पर उनके कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिसमें रिंग रोड स्थित शंकर नेत्रालय पर वह नेत्र चिकित्सालय का शुभारंभ करेंगे. स्थल का अवलोकन करने के अलावा वहां मौजूद 1000 लोगों को संबोधित भी करेंगे. इसके बाद सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंचेंगे, जहां से जनपद के साथ-साथ 6 अलग-अलग शहरों को करोड रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है.

चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर एबीपी न्यूज़ ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से भी बातचीत की. पीएम के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोहित अग्रवाल ने कहा कि, मल्टीलेयर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा होगी, उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधित तैयारी पूरी की जा रही है. एसपीजी के साथ-साथ दर्जनों गज़टेड ऑफिसर पर भी सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी. ड्रोन से नजर रखी जाएगी . कंट्रोल रूम की मदद से पीएम के हर रूट पर नजर रखी जाएगी. इसके अलावा सोशल मीडिया सेल द्वारा असामाजिक तत्व और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें: वादे पर खरे उतरे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, शासनादेश जारी, करोड़ों परिवारों को मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget