एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने दिया भरोसा, देश के मुस्लिमों का नागरिकता कानून और एनआरसी से लेना-देना नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि इस देश के मुस्लिम नागरिकों को नागरिकता अधिनियम कानून से लेना-देना नहीं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की। इस रैली में मोदी ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनी, नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी समेत तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। रैली की शुरुआत में मोदी ने कहा कि यह रामलीला मैदान है, ये अनेक अवसरों का साक्षी रहा है। हम सभी को आशीर्वाद देने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आए हैं, आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। जीवन से जब अनिश्चितता निकल जाती है एक बड़ी चिंता हट जाती है तो उसका प्रभाव क्या होता है वो मैं आप सभी के चेहरे पर देख रहा हूं। आपकी गर्मजोशी में अनुभव कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में नया सवेरा लाने में मैं सफल रहा हूं। प्रधानमंत्री उदय योजना के माध्यम से आपको अपने घर, अपनी जमीन और अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी पर संपूर्ण अधिकार मिला। इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत बधाई।

मोदी ने अनधिकृत कॉलोनी के मुद्दे पर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को अनधिकृत कॉलोनियों की चिंता से मुक्त करने और स्थाई समाधान करने की नीयत इन लोगों ने कभी नहीं दिखाई। जब गरीब के लिए काम करना होता है तो इनके काम की रफ्तार क्या होती है तब इनकी बातों और इरादों से पता चलता है। 1700 से अधिक कॉलोनियों को चिह्न‍ित करने का काम पूरा किया जा चुका है। इतना ही नहीं 1200 से अधिक कॉलोनियों के नक्शे भी पोर्टल पर डाले जा चुके हैं। मोदी ने आगे कहा कि कॉलोनियों के नियमितीकरण का फैसला घर और जमीन के अधिकार से जुड़ा तो है ही यह दिल्ली के कारोबार को भी गति देने वाला है। इन लोगों ने दिल्ली के सबसे महंगे इलाकों में अपने लोगों को बंगले दिए और बंगलों के बदले उन्हें क्या मिला होगा वो आप जानते हैं। इन्होंने आपको घर देने के लिए कुछ किया भी नहीं और जब मैं इस काम को कर रहा था तब राह में रोड़े अटकाए। पीएम मोदी ने दिया भरोसा, देश के मुस्लिमों का नागरिकता कानून और एनआरसी से लेना-देना नहीं

मोदी ने कहा कि एक तरफ इन वीआईपी लोगों के लिए सरकारी बंगले खाली करवाए और 40 हजार गरीब लोगों को उनका हक दिलाने का काम भी किया। उन्हें उनका वीआईपी मुबारक मेरे लिए तो आप ही वीआईपी हैं। तमाम राजनीति और अवरोधों के बीच बीते 5 वर्षों में हमने दिल्ली मेट्रो का अभूतपूर्व विस्तार किया है। बीते पांच वर्षों में हमने दिल्ली मेट्रो का अभूतपूर्व विकास किया। हमारी सरकार बनने के बाद जहां 15 किलोमीटर का काम होता था वहां अब 25 किलोमीटर का काम होने लगा है। अगर दिल्ली की सरकार बेवजह राजनीति नहीं करती तो यहां पर विकास के कई काम पहले ही शुरू हो चुके होते। आजादी के इतने दशकों बाद तक दिल्ली की एक बड़ी आबादी को अपने घरों को लेकर डर, चिंता, अनिश्चितता, छल-कपट और झूठे चुनावी वादों से गुजारना पड़ा है। हमने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में दिल्ली की कॉलोनियों से जुड़ा बिल पास कराया। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 को लेकर अगर यहां की राज्य सरकार ने राजनीति नहीं की होती, बेवजह के अड़ंगे नहीं लगाए होते, तो इसका काम भी काफी पहले शुरू हो गया होता। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 को लेकर अगर यहां की राज्य सरकार ने राजनीति नहीं की होती, बेवजह के अड़ंगे नहीं लगाए होते, तो इसका काम भी काफी पहले शुरू हो गया होता।

'देश को गुमराह कर रहे हैं कुछ लोग'

पिछले पांच साल में हमारी सरकार ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर बनाकर दिए हैं। हमने किसी से नहीं पूछा कि आपका क्या धर्म है? फिर क्यों कुछ लोग झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं, देश को गुमराह कर रहे हैं। आज जो ये लोग कागज-कागज, सर्टिफिकेट-सर्टिफिकेट के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे हैं, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि हमने गरीबों की भलाई के लिए इन योजनाओं के लाभार्थी चुनते समय कागजों की बंदिशें नहीं लगाईं। पहले की सरकारों में तो ये होता था कि सरकार की योजना शुरू होने पर लाभार्थियों को तमाम तरह की तिकड़में लगानी पड़ती थीं, यहां-वहां चक्कर काटने पड़ते थे ताकि सरकारी लिस्ट में नाम जुड़ जाये। हमने ये सब बंद करा दिया। इन लोगों ने दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई शहरों को अराजकता और डर के माहौल में धकेलने की नापाक कोशिश की है, साजिश की है। जिन पुलिसवालों पर आप पत्थर बरसा रहें हैं, उन्हें जख्मी करके आपको क्या मिलेगा? आज़ादी के बाद 33 हजार से ज्यादा पुलिसवालों ने, शांति के लिए, आपकी सुरक्षा के लिए शहादत दी है। स्कूल बसों पर हमले हुए, ट्रेनों पर हमले हुए, मोटरसाइकिलों, गाड़ियों, साइकिलों, छोटी-छोटी दुकानों को जलाया गया, भारत के ईमानदार टैक्सपेयर के पैसे से बनी सरकारी संपत्ति को खाक कर दिया गया है। इनके इरादे कैसे हैं, ये देश जान चुका है।

'झूठ बेचने वालों को पहचानिए'

पीएम ने आगे कहा कि झूठ बेचने वाले, अफवाह फैलाने वाले इन लोगों को पहचानने की जरूरत है। ये दो तरह के लोग हैं। एक वो लोग जिनकी राजनीति दशकों तक वोटबैंक पर ही टिकी रही है। दूसरे वो लोग जिनको इस राजनीति का लाभ मिला है। ये लोग सोचते थे कि खुद ही सरकार हैं। उनको लगता था कि देश उनके इशारे पर चलता है। ये सोचते थे कि वो जो इतिहास बताएंगे, वही सच मान लिया जाएगा, वो जो भविष्य बताएंगे, उसी को ही भारत का भाग्य मान लिया जाएगा। वोट बैंक की राजनीति करने वाले और खुद को भारत का भाग्य विधाता मानने वाले, आज जब देश की जनता द्वारा नकार दिए गए हैं, तो इन्होंने अपना पुराना हथियार निकाल लिया है- बांटों, भेद करो और राजनीति का उल्लू सीधा करो।

'कांग्रेस फैला रही है अफवाह'

कांग्रेस और उसके साथी, शहरों में रहने वाले पढ़े-लिखे अर्बन नक्सली ये अफवाह फैला रहे हैं कि सारे मुसलमानों को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाएगा। कुछ तो अपनी शिक्षा की कद्र करिए। एक बार पढ़ तो लीजिए नागरिकता संशोधन एक्ट है क्या, NRC है क्या... अब भी जो भ्रम में हैं, मैं उन्हें कहूंगा कि कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा उड़ाई गई डिटेंशन सेंटर की अफवाह सरासर झूठ है। जो इस देश के मुसलमान हैं, जिनके पुरखे मां भारती की संतान थे, उन पर नागरिकता कानून और NRC से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग उपदेश दे रहे हैं, लेकिन शांति के लिए एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, हिंसा रोकने के लिए एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है। इसका मतलब है कि हिंसा, पुलिस पर हो रहे हमलों पर आपकी मौन सहमति है। ये देश देख रहा है। मैं दलित राजनीति करने का दावा करने वालों से भी पूछना चाहता हूं कि आप इतने वर्षों से चुप क्यों थे, आपको इन दलितों की तकलीफ कभी क्यों नहीं दिखाई दी।आज जब इन दलितों के जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर करने का काम मोदी सरकार कर रही है तो आपके पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे हैं। झूठ बेचने वाले, अफवाह फैलाने वाले इन लोगों को पहचानने की ज़रूरत है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Case Live Updates: 'केजरीवाल को VIP सुविधा देकर दर्शन, हमारे नेता हाउस अरेस्ट', कांग्रेस का BJP पर निशाना
Live: 'केजरीवाल को VIP सुविधा देकर दर्शन, हमारे नेता हाउस अरेस्ट', कांग्रेस का BJP पर निशाना
यूपी: अखिलेश यादव के आरोपों पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, '2017 से पहले ठेके पर...'
यूपी: अखिलेश यादव के आरोपों पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, '2017 से पहले ठेके पर...'
मुरादाबाद: CM योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, सपा पर बोला हमला, कहा- 'अब यूपी में दंगे...'
मुरादाबाद: CM योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, सपा पर बोला हमला, कहा- 'अब यूपी में दंगे...'
राम मंदिर मामला: बैंक ऑफ बड़ौदा को नोटिस, चढ़ावे का इतना पैसा होता है जमा, आरोपियों के भी अकाउंट
राम मंदिर मामला: बैंक ऑफ बड़ौदा को नोटिस, चढ़ावे का इतना पैसा होता है जमा, आरोपियों के भी अकाउंट

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा? रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत में फिर से ऊर्जा संकट, स्टॉक में कितने दिनों का बचा कच्चा तेल? हैरान करने वाली आयी रिपोर्ट
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget