एक्सप्लोरर

PM Modi in UP DGP Conference: लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी डीजपी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल 21 नवंबर को दो दिनों तक इस बैठक में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के आदेश पर पहली बार यह सम्मेलन हाईब्रिड तरीके से हो रहा है.

PM Modi in Lucknow DGP Conference: प्रधानमंत्री नरंद्र मोदी आज और कल 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों (DGP) और पुलिस महानिरीक्षकों (IGP) के 56वें सम्मेलन में भाग लेंगे. शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 नवंबर और कल 21 नवंबर को दो दिनों तक इस बैठक में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के आदेश पर पहली बार यह सम्मेलन हाईब्रिड तरीके से हो रहा है. जिसके लिए देश भर के करीब 200 सीनियर आईपीएस अफसर लखनऊ पहुंचे हैं. वहीं 150 अफसर वर्चुअल तरीके से इस बैठक में जुड़ेंगे.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख लखनऊ में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर भाग लेंगे, जबकि शेष आमंत्रित व्यक्ति आईबी/एसआईबी मुख्यालय में 37 विभिन्न स्थानों से वर्चुअल तौर पर इसमें भाग लेंगे. सम्मेलन में साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी में उभरते रुझान, जेल सुधार सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

यह रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी आज 20 नवंबर सुबह 9 बजे राजभवन से सड़क मार्ग के रास्ते डीजीपी मुख्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद वह वहां होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे. इस सम्मेलन के बाद पीएम मोदी वापस सड़क मार्ग के जरिए राजभवन पहुंचेंगे यहां वह रात्रिभोज कर विश्राम करेंगे. वहीं पीएम फिर 21 नवंबर को सुबह 9 बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचेंगे और सम्मेलन में भाग लेंगे. इस सम्मेलन के बाद शाम 4:10 तक पीएम डीजीपी मुख्यालय से अमौसी एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

साल 2014 से इन स्थानों पर हुआ है डीजीपी सम्मेलन का आयोजन

पीएम मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार, 2014 से वार्षिक सम्मेलन को दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया है, जिसे परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाता था. इसमें वर्ष 2020 का डीजीपी सम्मेलन एक अपवाद है, जिसे वर्चुअल तौर पर आयोजित किया गया था. सम्मेलन को 2014 में गुवाहाटी में, 2015 में धोर्डो, कच्छ की खाड़ी, 2016 में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद, 2017 में बीएसएफ अकादमी, टेकनपुर, 2018 में केवड़िया और 2019 में आईआईएसईआर, पुणे में आयोजित किया गया था.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: सत्ता में वापसी के लिए संतों को साधने में जुटी BSP, सतीश चंद्र मिश्रा ने साथ में किया भोजन

Petrol Diesel Price in UP: यूपी में आज ये हैं पट्रोल-डीजल के ताजा रेट, यहां जानें अपने शहर के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget