एक्सप्लोरर

UP Election 2022: प्रयागराज में एक फरवरी से शुरू होगा उम्मीदवारों का नामांकन, प्रशासन ने की ये तैयारी

UP Elections: प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. जिसके लिए 1 फरवरी से नामांकन शुरू हो रहा है. प्रशासन ने इसे देखते हुए कमर कस ली है.

UP Assembly Election 2022: प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. इसके लिए 1 फरवरी यानी मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी. नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कलेक्ट्रेट में 9 विधानसभाओं और सदर तहसील में 3 विधानसभाओं के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे.

नामांकन पत्र भरने के लिए खास तैयारियां

प्रयागराज में प्रशासन ने उम्मीदवारों के नामांकन भरने के लिए कई तैयारियां की गई हैं. कलैक्ट्रेट के लिए बैरिकेडिंग भी कराई गई है. प्रयागराज के डीएम संजय खत्री ने कहा कि "हमने तीन नामांकन केन्द्र, तहसील सदर के जो कोर्ट रुम है उनको बनाया है. 9 नामांकन केन्द्र हमारे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित हैं. वहां पर जिस तरह की भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जानी है वो सुनिश्चित की गई है, सारी चीजें सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में होने हैं, ये सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर हम लोगों ने सुनिश्चित कर लिया है, इसके लिए हमारे हर विधानसभाओं के आरओ और एआरओ है. जो भी नामांकन आएगा उसको स्वीकार करेंगे, कक्ष में ज्यादा से ज्यादा दो से तीन लोग एक बारी में आ सकते हैं उसका हमें पालन करना है.

कोविड प्रोटोकॉल का खास ख्याल

डीएम के मुताबिक नामांकन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. नामांकन पत्र सुबह 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए प्रत्याशी और उनके दो प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे. पांचवें चरण के लिए 8 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे. 9 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जबकि 11 फरवरी को नाम वापसी होगी. पहली बार निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा दी है. 

प्रयागराज का सियासी समीकरण

प्रयागराज जिले में कुल 46 लाख 2812 मतदाता हैं, जिसमें से 25,3394 पुरुष जबकि 20,98,898 महिला मतदाता हैं. वही 645 अन्य मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जिले में 45 लाख 37 हजार 119 मतदाता थे. 2017 के चुनाव में प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से 8 सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर उसकी सहयोगी जनता दल (एस) और 2 सीट पर बसपा और एक सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी. 

प्रयागराज जिले को 45 जोन में बांटा

जिलाधिकारी ने निष्पक्ष पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए जिले को 45 जोन में बांटा है. 378 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के लिए तैनात किए गए हैं. जिले में 144 मतदान केंद्रों पर 5076 बूथ बनाए गए हैं. 200 से अधिक संवेदनशील बूथों को भी चिन्हित किया गया है. शहरी क्षेत्र में उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी विधानसभा है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में करछना, बारा, मेजा, फूलपुर, हंडिया, प्रतापपुर, सोरांव, फाफामऊ और कोरांव विधानसभा सीटें हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 : कौन हैं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल? करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

UP Election 2022: 'गोकुल जाट ने औरंगजेब के छक्के छुड़ाए लेकिन सपा ने सम्मान नहीं दिया', CM योगी का अखिलेश पर तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget