एक्सप्लोरर

Prayagraj Murder Case: अतीक अहमद के बेटे असद ने 'शेर ए अतीक' के नाम से बनाया था WhatsApp ग्रुप, STF ने किया ट्रेस

Prayagraj News: एसटीएफ ने ग्रुप में एक्टिव रहने वाले दो युवकों को कौशांबी से पकड़ा है. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्त में आए युवकों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं.

Umesh Pal murder Case: प्रयागराज में दिनदहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के व्हाट्सएप ग्रुप को एसटीएफ ने ट्रेस किया है. अतीक के बेटे असद अहमद ने 'शेर ए अतीक' के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था. असद अहमद ही इस ग्रुप का एडमिन था, इस ग्रुप में 14 जिलों के 56 मेंबर शामिल थे. वारदात से पहले ही इस ग्रुप को डिलीट कर दिया गया था. असद के कुछ दोस्त और अतीक अहमद गैंग के सदस्य शेर ए अतीक ग्रुप से जुड़े हुए थे. ग्रुप के लोग आपस में चैटिंग के साथ ही वीडियो कॉल से भी आपस में जुड़ते थे.

वहीं अब एसटीएफ ने ग्रुप में एक्टिव रहने वाले दो युवकों को कौशांबी से पकड़ा है. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्त में आए युवकों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस ग्रुप का उमेश पाल शूटआउट केस से तो कोई संबंध नहीं है. दो युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद कई लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं. वारदात से पहले ग्रुप को डिलीट किया जाना जांच एजेंसियों के मन में शक पैदा कर रहा है.

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है.इस मामले को लेकर धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर शुक्रवार को 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है. उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उमेश की पत्नी की तहरीर पर धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.इस एफआईआर में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी शाइस्ता परवीन और अन्य के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

Lok Sabha Elections: मिशन 2024 के लिए पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी का बड़ा प्लान, RLD का चक्रव्यूह बीजेपी के लिए बनेगा खतरा?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget