एक्सप्लोरर

प्रयागराज: पुलिस महकमे में धड़ल्ले से जारी है ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, क्राइम में कंट्रोल नहीं

महज़ 90 दिन पहले तत्कालीन एसएसपी और आईपीएस अफसर अभिषेक दीक्षित को इन्हीं तबादलों के फेर में सस्पेंड कर दिया गया था.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के पुलिस महकमे में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल अब भी धड़ल्ले से जारी है. नये पुलिस कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी की तबादला एक्सप्रेस भी पुराने ट्रैक पर तेजी से दौड़ रही है. तीन महीने के कार्यकाल में उन्होंने भी 50 से ज़्यादा इंस्पेक्टर्स और दरोगाओं का ट्रांसफर कर दिया है. सिपाहियों व दूसरे स्टाफ की लिस्ट तो और भी लम्बी है. तबादलों के साथ ही कइयों को सस्पेंड और लाइन हाजिर भी किया गया है.

यह तेज़ी तब भी नज़र आ रही है, जब महज़ 90 दिन पहले तत्कालीन एसएसपी और आईपीएस अफसर अभिषेक दीक्षित को इन्हीं तबादलों के फेर में सस्पेंड कर दिया गया था. यही वजह है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की तेजी पर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं. विपक्ष इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार पर निशाना साध रहा है. आरोपों के घेरे में आए पुलिस कप्तान इसे क़ानून व्यवस्था के लिए ज़रूरी बताते हुए अपने बचाव में दलीलें पेश कर रहे हैं, लेकिन तबादला एक्सप्रेस के दौड़ने के बावजूद लगातार हो रही क्राइम की घटनाएं उनके दावों की कलई खोल रही हैं.

सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कई थानेदारों और दरोगाओं का तबादला कर दिया

प्रयागराज में एसएसपी रहे तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अफसर अभिषेक दीक्षित को आठ सितम्बर को उस वक़्त भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड किया गया था, जब वह अपने मातहतों के भ्रष्टाचार पर मीडिया को ब्रीफ करते हुए उन्हें अपने द्वारा उठाए गए क़दमों की जानकारी दे रहे थे. अभिषेक दीक्षित पर सबसे बड़ा आरोप पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर व पोस्टिंग में भ्रष्टाचार और वसूली का लगा था. लखनऊ में डीसीपी रहे आईपीएस अफसर सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को अभिषेक दीक्षित की जगह प्रयागराज का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया था. सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने आते ही न सिर्फ कई थानेदारों और दरोगाओं का तबादला कर दिया, बल्कि अहम पदों पर रहे कुछ लोगों को सस्पेंड भी कर दिया. तबादला एक्सप्रेस ने पहले दिन ही ट्रैक पर जो तेजी दिखाई, वह लगातार जारी है.

तीन महीने में डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के 50 से ज़्यादा अफसरों को या तो ट्रांसफर किया गया है, नई पोस्टिंग दी गईं हैं या फिर सस्पेंड और लाइन हाजिर किया गया है. इसके अलावा बड़ी संख्या में हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल और दूसरे कर्मचारियों पर भी तबादले की गाज गिरी है. करेली - अतरसुइया- मेजा और फूलपुर थाने के इंचार्जों को तो सस्पेंड किया गया है. नैनी समेत कई थानों के इंचार्ज लाइन हाजिर हुए हैं.

अबतक भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे हैं

हालांकि नये पुलिस कप्तान द्वारा की गई इन ट्रांसफर-पोस्टिंग पर क्राइम कंट्रोल को लेकर भले ही सवाल उठ रहे हों, लेकिन अभी तक इन्हें लेकर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे हैं. एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी इन तबादलों व कार्रवाइयों को क़ानून व्यवस्था के लिए बेहद ज़रूरी बताकर अपनी सफाई पेश कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी पार्टियों व दूसरे लोगों का कहना है कि अगर क्राइम कंट्रोल न हो रहा हो और अपराधों में कमी न आ रही हो तो फिर तबादला एक्सप्रेस को सरपट दौड़ाने का कोई फायदा नहीं है.

ये भी पढ़ें-

यमुना एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा होगी कम, जानें- किस स्पीड तक चला सकेंगे वाहन?

बुलंदशहर: गर्भवती रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, शादी करने जा रहे आरोपी को घोड़ी पर से ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget