एक्सप्लोरर

Prayagraj Accident: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर के बाद गंगा नदी में गिरा ट्रक, दूसरा रेलिंग से लटका, 3 की मौत

Prayagraj Accident: प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में आजाद सेतु पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों ट्रक ड्राइवरों समेत एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई है.

Prayagraj Road Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया, जहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. ये सड़क हादसा यहां के फाफामऊ इलाके में आजाद सेतू (Azad Bridge) पर हुआ, जिसमें एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ सीधा गंगा नदी (Ganga River) में जा गिरा, वहीं दूसरा ट्रक पुल की रेलिंग से लटक गया. इस हादसे में दोनों ट्रक ड्राइवरों समेत एक मोटर साइकिल सवार की भी मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. 

ये घटना शुक्रवार तड़के 5 बजे की बताई जा रही है. जहां फाफामऊ के आजाद सेतू से एक ट्रक गिट्टी लेकर आ रहा था, तभी सामने की ओर से भी एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया, जिसके बाद दोनों ट्रक अनियंत्रित हो गए और दोनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक आजाद सेतू की रेलिंग तोड़ते हुए सीधा गंगा नदी में जा गिरा. जबकि दूसरा ट्रक रेलिंग से झूल गया.

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

जिस वक्त ये टक्कर हुई उस वक्त पुल से एक बाइक सवार भी गुजर रहा था. जो दोनों ट्रकों की चपेट में आ गया. जिसके बाद बाइकसवार भी एक ट्रक के साथ सीधा गंगा में जा गिरा, जिससे उसकी भी मौत हो गई. इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद फाफामऊ और शिवकुटी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई हैं.

पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवरों समेत मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं. 

ये भी पढ़ें- Rampur News: आजम खान परिवार पर नई मुसीबत! घर पर हुआ जादू टोने से हमला, लाल चुनरी के साथ फेंकी संदिग्ध पोटली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget