एक्सप्लोरर

Prayagraj News: बड़ी धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने अनाथ बच्चों में बांटा सामान

UP News: प्रयागराज में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कई जगहों पर केक काटा गया. वहीं हर साल यहां पर उनका जन्मदिन मनाया जाता है. कार्यकर्ता यहां पर गरीब व अनाथ बच्चों को सामान भी वितरित करते हैं

Prayagraj News: कांग्रेस पार्टी के सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आज संगम नगरी प्रयागराज में नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन में भी पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां गीत गाकर और मिठाइयां बांटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना की गई. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी जिस तरह एक जन नेता के तौर पर सामने आए हैं, उससे यह साफ है कि देश की जनता उन्हें आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है. 

राहुल गांधी के जन्मदिन पर आनंद भवन पर हुए कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत कई बड़े नेता भी मौजूद थे. जन्मदिन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर सियासी निशाना भी साधा और कहा कि पीएम मोदी को कुर्सी से हटाने की क्षमता सिर्फ राहुल गांधी में ही है. इलाहाबाद सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की समूचा देश राहुल गांधी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है. 

हर साल यहां मनाया जाता है जन्मदिन 
लोकसभा चुनाव के नतीजों के चलते राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बार कुछ ज्यादा ही उत्साह नजर आ रहा था. प्रयागराज में राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज कई जगहों पर केक काटा गया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई. प्रयागराज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर संकल्प लिया कि वह वायनाड जाकर वहां प्रियंका गांधी का प्रचार करेंगे और उन्हें कम से कम पांच लाख से ज्यादा वोटो से जीत दिलाएंगे. नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास प्रयागराज के आनंद भवन में हर साल राहुल गांधी का जन्मदिन इसी तरह धूमधाम से मनाया जाता है. 

ये भी पढ़ें: Varanasi News: गंगा आरती के बाद पीएम मोदी का काफिला अचानक पहुंचा स्टेडियम, निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget