एक्सप्लोरर

Varanasi News: गंगा आरती के बाद पीएम मोदी का काफिला अचानक पहुंचा स्टेडियम, निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण

UP News: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आए हुए थे. उन्होंने काशी में बन रहे नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्टेडियम का निरीक्षण भी किया.

Varanasi News: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने किसान सम्मेलन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ मां गंगा की आरती और भगवान काशी विश्वनाथ का भी दर्शन पूजन किया. इसी बीच पीएम मोदी अचानक वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में बन रहे इंडोर स्पोर्ट्स कांपलेक्स का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए. यह केंद्र और राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत तैयार किया जा रहा नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्टेडियम वाराणसी में है जहाँ जनपद के साथ-साथ पूर्वांचल के खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगे.

वाराणसी और पूर्वांचल के खिलाड़ियों को कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा. इस प्रोजेक्ट के कार्य को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्मार्ट सिटी के प्रमुख और मंडलायुक्त से एक-एक विषय के बारे में जानकारी ली और इसे जल्द से जल्द खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया. स्टेडियम के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है और दूसरे - तीसरे चरण के कार्य को पूरा करने के लिए जुलाई तक का लक्ष्य निर्धारित है.

काशी में बन रहा नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस स्टेडियम
केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से वाराणसी के सिगरा में नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्टेडियम का निर्माण हो रहा है,  जिसका नाम डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम है. हालांकि पहले भी इस स्टेडियम के माध्यम से इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए खिलाड़ी प्रशिक्षित होते थे जिनका पुनर्विकास किया जा रहा है. लेकिन अब इसे आधुनिक रूप देते हुए एक बेहतर रूप में खिलाड़ियों को प्रदान किया जाएगा.  इस स्टेडियम में लगभग सभी खेल की सुविधाएं प्राप्त होगी और खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे.

स्टेडियम में होगी यह सुविधाएं
 वाराणसी में बन रहे नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस स्टेडियम में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, स्क्वैश जैसे तीन दर्जन से अधिक इंडोर खेल खेलने की सुविधा होगी. इसके अलावा ओलंपिक लेवल का स्विमिंग पूल, वार्म अप पुल बनाया जा रहा है. साथ ही जिम, योगा  स्पा सेंटर, पूल बिलियर्ड्स, कैफेटेरिया, बैंक्विट हॉल का भी तेजी से कार्य पूरा किया जा रहा. मल्टी स्पोर्ट्स, मल्टी लेवल आधुनिक इनडोर स्टेडियम को पैरा स्पोर्ट्स के मानकों  को भी पूरी तरह ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है जिससे यहां पर पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता को भी आयोजित किया जा सके.

ये भी पढ़ें: UP Politics: जयंत चौधरी को बड़ा झटका, RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget