एक्सप्लोरर

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के करीबी बिल्डरों की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने इस मामले में दर्ज किया केस

UP News: प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के तीन करीबियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की शिकायत पर कार्रवाई की गई है. तीनों पर अवैध प्लाटिंग का आरोप है.

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के करीबी बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की शिकायत पर कार्रवाई की गई है. इनमें से एक आरोपी अतुल द्विवेदी बीएसपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका है. 

अतीक के करीबी बिल्डरों के खिलाफ FIR दर्ज
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अपर अभियंता अनिल कुमार ने बिल्डर अतुल द्विवेदी, मधुकर मिश्रा और अजीत विक्रम पांडेय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया हैं. इनमें से बिल्डर अतुल द्विवेदी रियल एस्टेट कंपनी मेट्रो इंफ्रावेंचर और शिखर ग्रीन एग्रोटेक का संचालक है. अतुल ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर कौशांबी जिले की चायल सीट से चुनाव भी लड़ा था.

90 बीघा से ज्यादा जमीन पर किया अवैध कब्जा
आरोपियों पर कटहुला गौसपुर इलाके में 90 बीघा से ज्यादा जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने का आरोप है. विकास प्राधिकरण बोर्ड 13 अक्टूबर को अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की थी. हालांकि विकास प्राधिकरण की ओर से इसको लेकर नोटिस भी जारी किया गया था. लेकिन इस बिल्डरों ने कोई जवाब नहीं दिया था. बताया गया बिल्डर ध्वस्तिकरण कार्रवाई के बावजूद चोरी-छिपे निर्माणकार्य करवा रहे थे.  

एयर पोर्ट थाना पुलिस ने दर्ज किया केस 
एयर पोर्ट थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 447 और उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन और विकास अधिनियम की धारा 26 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. तीनों ही आरोपी माफिया अतीक अहमद के करीबी माने जाते हैं. माफिया के करीबियों और सहयोगियों पर अब प्रयागराज पुलिस की ऑक्टोपस टीम के साथ ही विकास प्राधिकरण ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. तीनों बिल्डरों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Dehradun Smart City Project: देहरादून का कायाकल्प करने की तैयारी में जमीनी स्तर पर जुटा प्रशासन, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget