चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की बढ़ती हुई कीमतों के बीच बागपत प्रशासन ने चीनी की जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर कार्रवाई होगी.

- एक व्यापारी को स्टॉक विवरण पोर्टल पर अपडेट करने का नोटिस दिया.
देशभर में चीनी की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है, वहीं चीनी के दामों के इजाफे के बीच जमाखोर और मुनाफाखोर भी बाजार में सक्रिय हो गए हैं. अब ऐसे ही लोगों के खिलाफ बागपत प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है, चीनी की जमाखोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया है.
एसडीएम और सीओ बागपत के निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने व्यापारियों के गोदाम और दुकानों पर पहुंचकर चीनी के स्टॉक की जांच की. चेकिंग के दौरान एक करीब 4 हजार क्विंटल क्षमता वाले गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां 750 बोरे चीनी का स्टॉक मिला. प्रशासन ने संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी करते हुए अगले सात दिनों के भीतर स्टॉक का विवरण सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए.
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
भंडारण और स्टॉक की निगरानी के निर्देश
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि सरकार ने Essential Commodities Act के तहत आवश्यक वस्तुओं के भंडारण और स्टॉक की निगरानी के निर्देश दिए हैं. इसके तहत जरूरत और निर्धारित स्टॉक से अधिक मात्रा में आवश्यक वस्तुओं का भंडारण नहीं किया जा सकता.
निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर होगी कार्रवाई
एसडीएम के मुताबिक इसी व्यवस्था के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया है. प्रशासन ने अब तक दो स्टॉक की जांच की है, जिनमें से एक व्यापारी को स्टॉक की जानकारी सरकारी साइट पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने साफ किया कि जमाखोरी या निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों से शक्कर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे से लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. अब इसी बीच बागपत प्रशासन ने चीनी की जमाखोरी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला






















