एक्सप्लोरर

प्रयागराज: हुक्का पार्लरों को बंद कराने के लिए अफसरों का अनूठा फॉर्मूला

संगम नगरी प्रयागराज में सख्त चेतावनी के बावजूद जब कई जगहों पर हुक्का बार चलते हुए पाए गए तो अफसरों ने अनूठा फॉर्मूला ईजाद किया.

प्रयागराज: हाई कोर्ट के आदेश पर सख्ती से अमल करते हुए हुक्का पार्लरों के संचालन को पूरी तरह बंद कराए जाने को लेकर संगम नगरी प्रयागराज के अफसरों ने एक अनूठा फॉर्मूला ईजाद किया है. अफसरों ने इसके लिए न सिर्फ थानेदारों की जवाबदेही तय की है, बल्कि उनसे इस बात की एनओसी भी ली जा रही है कि उनके थाना क्षेत्र में अब कोई भी हुक्का पार्लर नहीं चल रहा है. थानेदारों को यह नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट अपने एसपी को देना होगा. अफसरों का कहना है कि सर्टिफिकेट देने के बाद जिस भी इलाके में हुक्का पार्लर चलते पाए जाएंगे, उसके लिए सीधे तौर पर वहां के थानेदार को ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस अनूठे फॉर्मूले का ज़बरदस्त असर भी देखने को मिल रहा है और थानेदारों ने सख्ती व तेजी दिखाते हुए ज़्यादातर हुक्का पार्लरों को बंद करा दिया है.

दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के मद्देनज़र पिछले साल एक सितम्बर को आदेश जारी कर यूपी में हुक्का पार्लरों के संचालन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी. जस्टिस शशिकांत गुप्ता और जस्टिस शमीम अहमद की डिवीजन बेंच ने यह आदेश गोविन्द पांडेय नाम के ला स्टूडेंट द्वारा भेजे गए लेटर पर सुओ मोटो लेते हुए दिया था. अदालत ने सूबे के चीफ सेक्रेट्री और सभी जिलों के डीएम को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने की हिदायत दी थी. हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रयागराज समेत सभी जिलों में हुक्का पार्लरों को बंद कराने की कवायद शुरू की गई.

पिछले महीने दो हुक्का पार्लर चलते हुए पाए गए थे

संगम नगरी प्रयागराज में सख्त चेतावनी के बावजूद जब कई जगहों पर हुक्का बार चलते हुए पाए गए तो अफसरों ने अनूठा फॉर्मूला ईजाद किया. इसके तहत न सिर्फ थानेदारों की जवाबदेही तय की गई, बल्कि उनसे लिखित में यह देने को भी कहा गया कि उनके थाना क्षेत्र में अब कोई हुक्का पार्लर नहीं चल रहा है. एनओसी में थानेदारों को यह भी लिखना होगा कि अगर उनके इलाके में कोई हुक्का बार चलेगा तो उसके लिए वह खुद जवाबदेह होंगे. हालांकि अकेले शहर के सिविल लाइंस इलाके में पिछले महीने दो हुक्का पार्लर चलते हुए पाए गए थे. इसमें पुलिस ने संचालकों को गिरफ्तार भी किया था.

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक़ इस फॉर्मूले का अच्छा असर भी देखने को मिल रहा है. उनके मुताबिक़ इसका मकसद थानेदारों को और बेहतर तरीके से काम करने के लिए प्रेरित करना है. इसके साथ ही उनमे इस बात का खौफ भी पैदा करना है कि अगर उन्होंने मुस्तैदी से काम नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है. वैसे सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ थानेदारों से एनओसी भर लेने से हुक्का पार्लर्स बंद हो जाएंगे. सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि माना यह जाता है कि हुक्का पार्लर्स समेत दूसरे अवैध काम या तो पुलिस की मिलीभगत से चलते हैं या फ़िर उसकी जानकारी में.

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद: मुरादनगर हादसे के तीन दिन बाद जागा प्रशासन, श्मशान घाट का हिस्सा सील

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget