एक्सप्लोरर

प्रयागराज में पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

Prayagraj News: महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी द्वारा दावा किया गया था कि इस बार मानसून से पहले ही नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन पहली बारिश ने इन दावों की हकीकत सामने ला दी.

UP News: उत्तर प्रदेश में अब मानसून ने दस्तक दे दी है. बारिश से जहां तप रहे लोगों को राहत मिली है तो वहीँ कई शहरों में बारिश ने स्थानीय नगर निगम व नगर पालिकाओं की पोल खोल दी है. इसी क्रम में प्रयागराज में भी मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम के तमाम दावों की सच्चाई उजागर कर दी. जहां एक तरफ शहर की सड़कों को बारिश से पहले चकाचक रखने और जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियों के तमाम दावे किए गए थे, वहीं हकीकत इससे कोसों दूर नजर आई. ज्यादातर मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गयीं.

महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी द्वारा दावा किया गया था कि इस बार मानसून से पहले ही नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है और नालों की सफाई पूरी कर दी गई है, लेकिन पहली बारिश ने इन दावों की हकीकत सामने ला दी. शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा.

नालों की सफाई के लिए 10 करोड़ का खर्च हुए थे

महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी द्वारा बताया गया कि  नगर निगम द्वारा 145 बड़े नालों और 639 छोटे नालों की सफाई के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था. मगर बारिश के बाद सड़कों पर जमा पानी और जगह-जगह भरे कचरे ने यह साफ कर दिया कि न तो सफाई समय पर हुई और न ही निकासी की कोई मजबूत व्यवस्था की गई.

इन इलाकों का बुरा हाल

करेली, कटरा, सुलेमसराय, , स्टेशन रोड आलापुर,झूंसी,और सिविल लाइंस जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. कुछ स्थानों पर तो पानी इतना भर गया कि सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं. इससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले सिर्फ खानापूर्ति की गई और धरातल पर काम न के बराबर हुआ. नगर निगम की लापरवाही के चलते जनता को अब बारिश के हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget