एक्सप्लोरर

UP Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इस बयान मचा बवाल, प्रयागराज के मुसलमानों ने दी ये प्रतिक्रिया

UP News: प्रयागराज के मुसलमानो ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के बयान की निंदा की है.

UP Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की हिंदुओं की आबादी घटने और मुसलमानों की आबादी बढ़ने वाली रिपोर्ट पर संगम नगरी प्रयागराज के इस्लामिक धर्मगुरु और मुसलमानो ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. रिपोर्ट की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं और इसे सियासी स्टंट करार दिया है. उन्होंने कहा कि मुसलमानो की आबादी बढ़ने की बात पूरी तरह गलत है. मुस्लिम समुदाय के लोग सिर्फ उतने ही बच्चे पैदा करते हैं, जितने की वह ठीक से परवरिश कर सकते हैं.

इस्लामिक धर्मगुरुओं और मुसलमानो का कहना है कि चुनाव के वक्त जारी की गई रिपोर्ट फर्जी है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मुसलमान सिर्फ आबादी बढ़ाने के लिए ज्यादा बच्चे नहीं पैदा करता और ना ही कोई पार्टी उन्हें इसके लिए प्रेरित करती है. मुसलमान अपने साथ ही देश के बारे में भी सोचता है. मुस्लिम समुदाय के लोग ही गर्भनिरोधक साधनों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

बीजेपी नेता के बयान की निंदा
प्रयागराज में दायरा शाह अजमल के इमाम मौलाना शमशेर आजम और मुस्लिम समुदाय के तमाम दूसरे लोगों ने इस मामले में हो रही सियासत को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने कहा है कि मुसलमान अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर और प्रशासनिक अफसर बनाना चाहते हैं, इसलिए वह कम बच्चे पैदा करते हैं. प्रयागराज के मुसलमानो ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के बयान की निंदा की है और कहा है कि इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोप भी बेबुनियाद हैं.

प्रयागराज के मुसलमानो का साफ तौर पर कहना है कि बीजेपी ने चुनाव के वक्त यह फर्जी रिपोर्ट जारी कर ऐसा हथकंडा अपनाया है, जिससे उसे कोई फायदा नहीं होने वाला है. लोग अब जाति व मजहब की राजनीति से ऊब चुके हैं और सुकून व शांति चाहते हैं. मुसलमानो का यह भी मानना है कि इस मामले को तूल देने के बावजूद बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: अलीगढ़ में EVM की पहरेदारी पर बैठे हैं सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जानें क्यों कर रहें निगरानी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget