एक्सप्लोरर

महाकुंभ में इस अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है योगी सरकार, 5 शहरों को होगा बड़ा फायदा

UP News: योगी सरकार के मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक 22 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में होगी. सभी मंत्रीगणों को एक दिन पहले ही महाकुंभ में आने के निर्देश दिए गए हैं. कई अहम फैसले लिए जाएंगे.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक 22 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में होगी. महाकुंभ क्षेत्र में प्रयागराज मेला प्राधिकरण के आई ट्रिपल सी यानी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सभागार में सुबह 11 बजे से मंत्रि परिषद की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने के साथ कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. 

प्रयागराज महाकुंभ में योगी आदित्यनाथ की मंत्री परिषद की बैठक को लेकर खास तैयारियां की जा रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी मंत्रीगणों को एक दिन पहले ही महाकुंभ में आने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में 22 जनवरी को होने वाली बैठक में मंत्रीगण एक दिन पहले ही महाकुंभ क्षेत्र आ जाएंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों ही डिप्टी सीएम के साथ ही मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य सुबह करीब 8 बजे संगम पहुंचेंगे. संगम पर गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे. इसके बाद संगम तट पर पूजा अर्चना और दान पुण्य करेंगे.

तीर्थ सर्किट बनाने का प्रस्ताव पेश हो सकता है
इसके बाद कुछ संत महात्माओं के यहां उनका दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए जाएंगे. इसके बाद सुबह 11:00 बजे से आई ट्रिपल सी सभागार में मंत्रिमंडल की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा. इस विशेष बैठक में अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मिर्जापुर और चित्रकूट का एक तीर्थ सर्किट बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है. इन पांच शहरों के धार्मिक स्थलों का एक सर्किट और कॉरिडोर बनाए जाने का ऐलान किया जा सकता है. तीर्थ सर्किट बनने से देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने में सुविधा और आसानी मिलेगी. इसके साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का विस्तार चित्रकूट से बढ़ाकर प्रयागराज तक किया जा सकता है. 

मथुरा की तर्ज पर प्रयागराज शहर में संगम के आसपास के इलाके को तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जा सकता है. इस बैठक में प्रयागराज में रिंग रोड और गंगा व यमुना नदियों पर नए पुल को मंजूरी दी जा सकती है.  इसके साथ ही उत्तराखंड की तर्ज पर यूपी में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने के प्रारूप के लिए किसी कमेटी के गठित किए जाने का ऐलान भी संभव है. 

2019 के कुंभ में भी मंत्रिमंडल की बैठक
22 जनवरी को होने वाली इस बैठक को लेकर तैयारियां की जा रही है.  सुरक्षा का फूल प्रूफ प्लान तैयार किया जा रहा है. ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी काम किया जा रहा है. मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान आम श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं. योगी सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 2019 के प्रयागराज कुंभ में भी हुई थी. उस बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण समेत कई अहम फैसले लिए गए थे.

यह भी पढ़ें- मिल्कीपुर उपचुनाव: हटाए जाएंगे तीन थानाध्यक्ष! सपा ने इस वजह से की मांग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget