एक्सप्लोरर

Magh Mela 2024: प्रयागराज में माघ मेले की जगह बदलने पर भड़के साधु-संत, फूट-फूटकर रोने लगे सतुआ बाबा

Magh Mela 2024: प्रयागराज में माघ मेले की जगह बदलने के बाद संतों का ग़ुस्सा भड़क गया और उन्होंने जमकर मेला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया.

Prayagraj Magh Mela 2024: संगम नगरी प्रयागराज में 14 जनवरी से शुरू हो रहे आस्था के माघ मेले में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है. खाक चौक व्यवस्था समिति से जुड़े हुए संतों ने दूसरी जगह जमीन दिए जाने पर नाराजगी जताई है. इसके विरोध में उन्होंने घंटों तक धरना प्रदर्शन किया. संतों ने इस दौरान प्रभारी मेला अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद माहौल बेहद गरम हो गया. हालांकि बाद में संतों की सभी मांगों को मान लिया गया. 
 
प्रयागराज में हर साल मकर संक्रांति से माघ मेले का आयोजन किया जाता है. इस दौरान यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग माघ मेले में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार मेले के आयोजन स्थल में थोड़ा सा बदलाव किया गया था, जिसके बाद यहां साधु संतों का गु्स्सा भड़क गया. नाराज संतो ने मेला प्रभारी अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. 
 
माघ मेले की जगह बदलने पर भड़के संत
इस दौरान वाराणसी के सतुआ बाबा आश्रम के संत महामंडलेश्वर संतोष दास तो इस कदर भावुक हो गए कि वह धरना स्थल पर ही फूट-फूट कर रोने लगे. सतुआ बाबा के रोने से वहां का माहौल गर्म हो गया. हालांकि अफसरों ने कुछ देर बाद खाक चौक व्यवस्था समिति से जुड़े हुए संतों की सभी मांगों को मानते हुए उनकी नाराजगी दूर कर दी.
 
दरअसल माघ मेले में इस बार गंगा का कटान ज्यादा है. गंगा की धारा की वजह से भी मेला क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बदल गई है. इस वजह से कुछ संत महात्माओं और संस्थाओं को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है. प्रभारी मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद के मुताबिक संतों की सभी मांगे पूरी कर ली गई हैं और उनकी नाराजगी दूर कर दी गई है. जिसके बाद संतों ने भी अपना विरोध खत्म कर दिया. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget