एक्सप्लोरर

अतीक अहमद की दूसरी बरसी आज, एक अदद फूल को तरस रही कब्र, परिवार के लोग जेल में, कई फरार

Atiq Ahmed Death Anniversary: एक समय था जब अतीक अहमद के नाम की तूती बोलती थी लेकिन आज उसकी बरसी पर कब्र पर फूल चढ़ाने वाला तक कोई नहीं बचा है. परिवार के सदस्य या तो जेल में है या फरार है.

Atiq Ahmed Death Anniversary: पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद की आज दूसरी बरसी है. 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उसके छोटे भाई व पूर्व विधायक अशरफ को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया गया था. जब उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था. एक समय था जब अतीक के नाम की तूती बोलती थी लेकिन आज उसकी बरसी पर कब्र पर फूल चढ़ाने वाला तक कोई नहीं बचा है. उसके परिवार के आधे सदस्य जेल में है तो आधे फरार चल रहे हैं. 

अतीक अहमद और अशरफ प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट में कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कस्टडी में था. उनकी हत्या के बाद यूपी में आतंक का एक चैप्टर क्लोज हो गया है. इस वक्त अतीक के परिवार की हालत ये है कि उसके ज्यादातर सदस्य या तो जेल की हवा खा रहे हैं या फिर फरार है. जिसकी वजह से आज अतीक की दूसरी बरसी पर उसकी कब्र सूनी रहेगी. बदले हुए माहौल में कब्र पर फूल चढ़ाने के लिए भी किसी का पहुंचना मुश्किल है. 

बरसी पर सूनी पड़ी अतीक-अशरफ की कब्र
पिछले दो साल में कोई भी अतीक की कब्र पर फूल चढ़ाने के लिए नहीं पहुंचा है. अतीक और उसके भाई की हत्या से 2 दिन पहले ही माफिया का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. तीनों प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में एक ही जगह पर दफनाए गए थे. माफिया ब्रदर्स की हत्या का केस इलाहाबाद की जिला अदालत में चल रहा है. हत्या की घटना में मौके से पकड़े गए तीनों शूटर्स अब भी जेल में ही है. 

पुलिस ने अतीक की हत्या मामले में मौके से मास्टरमाइंड लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को गिरफ़्तार कर लिया था. इनके पास से विदेशी जिगाना और गिरसान पिस्टल भी बरामद हुई थी. शूटरों ने वारदात के बाद जय श्रीराम के नारे भी लगाए थे. इनके फायरिंग करते हुए वीडियो मीडिया के कैमरों में कैद हुए थे. माफिया अतीक अहमद के कत्ल की सनसनीखेज वारदात देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में चर्चा का विषय बन गई थी. 

आतंकी संगठन अलकायदा ने भी अतीक की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी. अतीक अहमद के कत्ल के बाद यूपी की योगी सरकार उसके गिरोह पर लगातार शिकंजा कस रही है. गिरोह के एक्टिव सदस्य या तो जेल में हैं या बेल पर हैं या फिर फरार चल रहे हैं. उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में तमाम बेनामी सम्पत्तियां जब्त की गईं हैं. गैंग से जुड़े लोगों के असलहों के लाइसेंस निरस्त किये गए हैं. 

अतीक के आतंक का हुआ सफाया
प्रयागराज पुलिस माफिया के गिरोह का पूरी तरह सफाया कर यहां भय व आतंक के खात्मा करने में जुटी हुई है. गिरोह के एक्टिव मेम्बर्स के साथ ही मददगारों और फाइनेंसर्स की भी लिस्ट बनाकर कार्रवाई की जा रही हैं. प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूट आउट केस के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के फ्लोर पर माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. वारदात के करीब पचास दिन बाद ही अतीक और उसका भाई मिट्टी में मिल गए.

योगी सरकार ने अतीक गैंग के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई की कि कभी अपनी अलग सल्तनत चलाने वाले माफिया की कब्र पर आज कोई फूल चढ़ाने के लिए भी नहीं पहुंचता.

Waqf Act: वक्फ कानून को लेकर अवधेश प्रसाद के बयान बृजभूषण शरण सिंह का पलटवार, 'वो जिस पार्टी को लेकर...'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आय़ा नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आय़ा नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget