एक्सप्लोरर

Prayagraj News: किन्नर समाज के लोगों ने मतदान को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, बोले-'चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ'

UP News: प्रयागराज में किन्नर समाज के लोगों ने मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. प्रयागराज में दूसरे संस्थाएं भी यहां मतदान को लेकर वोटरों को जागरूक करने में लगी हुई है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में थर्ड जेंडर यानी किन्नर समाज के लोग मतदान को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में आज भी सिविल लाइंस इलाके में जागरूकता रैली निकाली गई. किन्नर अखाड़े से जुड़े संतों की इस रैली में लोगों को लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया और साथ ही मतदान के दिन वोट जरूर डालने की शपथ भी दिलाई गई. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां की अगुवाई में निकाली गई इस जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए. 

संगम नगरी प्रयागराज में किन्नर अखाड़े से जुड़े संत और सदस्य तमाम सामाजिक मुद्दों पर लगातार इसी तरह से जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं. उनके अभियान का खासा असर भी देखने को मिलता है. प्रयागराज में तमाम दूसरी संस्थाएं भी मतदान को लेकर यहां के वोटरों को जागरूक करने में लगी हुई है.

किन्नर समाज के लोगों ने निकाली रैली
रैली में शामिल किन्नर समाज के लोग हाथों में मतदान के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगन लिखी हुई तख्तियां व बैनर लिए हुए थे. यह रैली सिविल लाइंस इलाके में पत्थर गिरजाघर से शुरू होकर सुभाष चौक तक गई. रैली में शामिल किन्नर समाज के लोग रास्ते भर नारेबाजी करते हुए मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करते हुए नजर आए. लोगों को यह बताया गया कि लोकतंत्र में मतदान सिर्फ उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. लोकतंत्र में एक-एक वोट का खासा महत्व होता है.

'चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ'
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य स्वामी कौशल्यानंद गिरि के मुताबिक चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ होता है और इसमें सभी की एक-एक आहुति बेहद जरूरी होती है. प्रयागराज के शहरी इलाके में वैसे भी बेहद कम मतदान होता है. ऐसे में उम्मीद यह जताई जा रही है कि किन्नर समाज के लोगों की यह मुहिम इस बार के चुनाव में जरूर रंग लाएगी और प्रयागराज के लोग भी वोट डालने के मामले में इस बार फर्स्ट डिवीजन जरूर पास होंगे. 

ये भी पढ़ें: ठाकुर समाज की नाराजगी पर पहली बार बोले अमित शाह, कहा- 'तीन बार माफी मांगी है और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget