एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ठाकुर समाज की नाराजगी पर पहली बार बोले अमित शाह, कहा- 'तीन बार माफी मांगी है और...'

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठाकुर समाज की नाराजगी सामने आ रही है. लेकिन उनकी नाराजगी पर पहली बार केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी से ठाकुर समाज की नाराजगी की बात किसी से छीपी नहीं है. कई राजनीति के जानकार बता रहे हैं गुजरात से शुरू हुई ये अटकलें अब मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी में बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकती है. जानकार कहते हैं पहले चरण के चुनाव में इसका असर देखने को मिला है. 

पश्चिमी यूपी की सीटों या जौनपुर में धनंजय सिंह के चुनाव लड़ने की बात हो, जहां यूपी में ठाकुर समाज द्वारा विरोध की बात कही जा रही है. अब इस डैमेज कंट्रोल में बीजेपी जुट गई है. नाराजगी की इन खबरों के बीच बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है. इस बीच आज तक के साथ इंटरव्यू के दौरान अमित शाह से यह सवाल पूछा गया.

Lok Sabha Election 2024: संजय निषाद के साथ धक्का-मुक्की, नाक पर लगी चोट, पहुंचे अस्पताल, धरने पर बैठे मंत्री के बेटे

क्या दिया जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ठाकुर समाज की नाराजगी पर जवाब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- रूपाला जी ने तुरंत ही माफी मांगी है. तीन बार माफी मांगी है और हम जो नाराज लोग हैं उनसे चर्चा भी कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वह हमारे साथ आएंगे. उनका विश्वास बीजेपी के साथ बना हुआ है. 

हालांकि दूसरी ओर बीजेपी के खिलाफ ठाकुर समाज की नाराजगी को विरोधी अपने पाल में लाकर चुनावी जंग में भुनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसका संदेश इंडिया गठबंधन की रैली में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के बयान से मिला है. हालांकि इससे पहले अखिलेश यादव भी कई मौकों पर ठाकुर समाज को रिझाते हुए नजर आए हैं. 

यूपी की कई सीटों पर ठाकुरों की नारजगी के असर का दावा!
पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर ठाकुर समाज ने महापंचायत की थी. इसके बाद जानकार बताते हैं कि यह समाज इस बार बीजेपी का विरोध कर सकता है. हालांकि यह समाज हमेशा से बीजेपी का कोर वोटर रहा है. खास तौर पर यूपी में ठाकुर समाज बीजेपी को वोट करते आया है.

यूपी की कई सीटों पर ठाकुरों की नाराजगी बताई जा रही है. पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ, वहां भी दावा किया जा रहा है कि ठाकुरों ने बीजेपी का गेम बिगाड़ दिया है, हालांकि बीजेपी का दावा है कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा.

बीते दिनों मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल ने भी ठाकुरों की नाराजगी दूर करने के लिए मंच से अपनी पत्नी की जाति का जिक्र किया था.

ठाकुरों की नाराजगी का दावा इस कदर है कि यूपी की 8 सीटों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और हाईकमान खुद लगा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget