एक्सप्लोरर

महाकुंभ भगदड़ में गोरखपुर के 4 श्रद्धालुओं की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

UP News: प्रयागराज में मौनी अमवस्या के दौरान मची भगदड़ में गोरखपुर के रहने वाले 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतकों के पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया. मृतकों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा.

Gorakhpur News: यूपी के प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन नहाने के दौरान हुई भगदड़ में गोरखपुर के रहने वाले चार श्रद्धालुओं की मौत के बाद मातम पसर गया है. गुरुवार की सुबह गांव में मृतकों के पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया. गोरखपुर के उनवल के दो, कैम्पियरगंज और झंगहा के एक-एक श्रद्धालुओं की भगदड़ में मौत हुई है. हालांकि प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के रहने वाले 58 वर्षीय पन्‍ने निषाद, उनकी पड़ोसी 61 वर्षीय नगीना देवी, कैम्पियरगंज के रामनगर केव‍टलिया के नेतवर पाण्‍डेय के रहने वाले 60 वर्षीय वशिष्‍ठ मुनि पाण्‍डेय और झंगहा थानाक्षेत्र के ग्राम बकसुडी के रहने वाले 59 वर्षीय प्रभुनाथ गुप्‍ता की हादसे में मौत हो गई. सभी लोग परिजनों और गांव के लोगों के साथ 27 जनवरी को निजी साधन से प्रयागराज कुंभ में स्‍नान के लिए निकले थे. वहां भीड़ का दबाव अधिक होने की वजह से हादसा हो गया. भगदड़ में उनका साथ छूट गया.

पार्थिव शरीर को देखकर मचा कोहराम
गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र के उनवल में जब पन्‍ने निषाद और नगीना देवी का पार्थिव शरीर पहुंचा, तो वहां कोहराम मच गया. गांव और परिजनों के साथ 5 से 7 की संख्‍या में लोग प्रयागराज के लिए निकले थे. उनवल के रहने वाले पन्‍ने निषाद पत्‍नी कुसुम के साथ प्रयागराज में मौनी अमावस्‍या पर नहाने के लिए गए थे. कुसुम ने बताया कि उनके पति पन्‍ने हादसे के दौरान भगदड़ में गिर गए. 

उनका हाथ छूट गया. भगदड़ के बाद वे जमीन पर अचेत हाल में मिले. उनके साथ गए लोगों ने उन्हें अस्‍पताल पहुंचाया, जहां चिकित्‍सकों ने उन्‍हें मृत घोषित‍ कर दिया. पन्‍ने निषाद की बेटी सुधा का भी रो-रोकर बुरा हाल है. पन्‍ने निषाद का भरा-पूरा परिवार है. उनकी चार लड़कियां और दो लड़के हैं. फूलमती, शिखा, पूजा और सुधा, शैलेश और कमलेश हैं. छोटे लड़के कमलेश को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है.

भगदड़ मचने से हादसे का शिकार हुई नगीना देवी
गोरखपुर के उनवल की रहने वाली श्रीमती नगीना की भी प्रयागराज हादसे में मौत हो गई. वे पन्‍ने लाल की पड़ोसी थी. एक ही जत्‍थे में 5 से 7 लोग प्रयागराज स्‍नान के लिए गए थे. वहां भगदड़ का शिकार होकर उनकी मौत हो गई. दोनों मृतकों के साथ गए गांव के गजराज ने बताया कि स्‍नान करके वे लोग लौट रहे थे. इसके बाद साधु-संत मठ से निकले. इसके बाद भीड़ काफी हो गई और भगदड़ हो गई. इस हादसे में शिकार होकर दोनों लोगों की मौत हो गई.

मृतका नगीना देवी के बेटे सिकंदर निषाद ने बताया कि उनकी मां गांव के लोगों के साथ प्रयागराज में स्‍नान के लिए गई थी. मृतक नगीना देवी भगदड़ की शिकार हो गईं. हादसे के बाद उन लोगों को उनके मौत की जानकारी हुई. हादसे के बाद गांव के लोग उन्‍हें अस्‍पताल लेकर गए. वहां पर चिकित्सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया है.

परिजन पन्‍ने निषाद और नगीना देवी का अंतिम संस्‍कार उनवल के कटरा बाबा स्‍थान आमी नदी के तट पर करने की तैयारी कर रहे हैं. नगीना देवी पत्‍नी स्‍व. मोती लाल के चार बेटे संतोष, धर्मेंन्‍द्र, सिकंदर और जितेंद्र का भरा-पूरा परिवार है. हालांकि अभी तक इस मामले में हादसे में घायल हुए लोगों की सूची जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में तोड़ दिए जाएंगे हजारों घर, इन अपार्टमेंट्स को दी गई नोटिस, 14 दिन बाद चलेगा बुलडोजर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget