एक्सप्लोरर

सीएम योगी के दखल पर सस्पेंड हुए दबंग दारोगा को चौकी इंचार्ज बनाए जाने पर विवाद, फिर हुआ लाइन हाजिर

इस मामले में आईजी की नाराज़गी के बाद जिले के पुलिस अफसरों को बैकफुट पर आना पड़ा और दागी दरोगा को चौकी से हटाकर मजबूरी में लाइन हाजिर करना पड़ा.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में पुलिस की सरकारी जीप से फुटपाथ दुकानदारों की सब्जियां कुचलने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद सस्पेंड हुआ दबंग दारोगा सुमित आनंद एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. सब्जियां कुचलने का लाइव वीडियो होने के बावजूद प्रयागराज के अफसरों ने तीन महीने से कम समय में भी उसे न सिर्फ बहाल कर दिया है, बल्कि उसे बेहद अहम चौकी का प्रभारी भी बना दिया. हैरत की बात यह है कि नियुक्ति गुपचुप तरीके से की गई और ट्रांसफर की कोई लिस्ट भी सार्वजनिक नहीं की गई. बहरहाल, दागी दारोगा को चौकी इंचार्ज बनाए जाने की ख़बरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं तो उसे चौकी से हटाकर एक बार फिर लाइन हाजिर कर दिया गया है.

चर्चा है कि इस मामले में आईजी की नाराज़गी के बाद जिले के पुलिस अफसरों को बैकफुट पर आना पड़ा और दागी दरोगा को चौकी से हटाकर मजबूरी में लाइन हाजिर करना पड़ा. प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने इस बारे में सफाई पेश करते हुए कहा है कि दबंग दरोगा की पोस्टिंग एक क्लर्क की गलती से हुई है. उनके मुताबिक़ जिले में इन दिनों सब इंस्पेक्टर्स की कमी है. ऐसे में जो भी दरोगा पुलिस लाइंस से अटैच्ड हैं, उन सभी को थाने व चौकियों पर पोस्ट किये जा रहे हैं. उनके मुताबिक़ जैसे ही यह गलती पकड़ में आई, उसे तुरंत ठीक कर लिया गया.

ये था पूरा मामला

गौरतलब है कि प्रयागराज के घूरपुर थाने में पोस्ट रहे सब इन्स्पेक्टर सुमित आनंद ने चार जून को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर सरकारी जीप चलाते हुए फुटपाथ दुकानदारों को सब्जियों को कुचल दिया था. पुलिस जीप से सब्जियां कुचले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था. अफसरों ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था. बाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में दखल देते हुए दरोगा को सस्पेंड किये जाने और दुकानदारों को हुए नुकसान की भरपाई सुमित आनंद के वेतन से कराए जाने का आदेश दिया था.

तत्कालीन एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने उस वक्त मीडिया को दिए गए बयान में कहा था कि आरोपी दरोगा को जनपद पुलिस में रहने का अधिकार नहीं है. उसका ट्रांसफर दूसरे जिले की किसी विंग में किये जाने की सिफारिश की गई थी. इसके बावजूद सुमित आनंद को दो दिन पहले घूरपुर थाने से सटे नैनी थाने की अरैल चौकी का इंचार्ज बना दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

अभिनेता सोनू सूद ने की काशी के नाविकों की मदद, जानें- किसने किसने जताई नाराजगी

शिक्षक फर्जीवाड़ाः एक ही नाम और पते पर दो जिलों में पढ़ा रही हैं दो शिक्षिकाएं, ऐसे हुआ खुलासा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget