एक्सप्लोरर

UP: प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबियों पर शिकंजा, 33 बीघा अवैध प्लॉटिंग बुलडोजर से ध्वस्त

Prayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अतीक अहमद के करीबी कामरान, जानू, अमन सकूजा, आमिर हमजा, मोहम्मद अहमद, अफ्राहिम और अन्य की ओर से की गई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया.

UP News: माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद लगातार उसके साम्राज्य और उसके करीबियों पर नकेल कसी जा रही है. इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ एक्शन जारी है. अतीक के करीबियों की अवैध प्लॉटिंग पर पीडीए का बुलडोजर गरजा है. इसके तहत दो अलग-अलग जगहों पर कई बीघा जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया. पीडीए के इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने माफिया अतीक के करीबी कामरान, जानू, अमन सकूजा, आमिर हमजा, मोहम्मद अहमद, अफ्राहिम और अन्य की ओर से मीरापुर में 25 बीघा जमीन पर की गई प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही जेपी दुबे अन्य द्वारा ग्रीन वैली के पीछे लगभग 8 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया.

पीडीए की इस कार्रवाई में दो अलग-अलग जगहों पर करीब 33 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण को हटाया गया है. इसके साथ ही एच लाल, लालजी मिश्रा और आसिफ ठेकेदार द्वारा कालिंदीपुरम आवास योजना में अवैध कब्जा कर कराई गई बाउंड्री वाल को भी बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है. 

प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

ये पूरी कार्रवाई जोनल अधिकारी जोन 2 के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम के द्वारा की गई है. बताया जा रहा है कि ये सारी अवैध प्लाटिंग सभी प्रॉपर्टी डीलरों ने प्राधिकरण लेआउट स्वीकृत कराए बगैर की थी. इसके बाद ये कार्रवाई की गई है. पीडीए अब इन सभी प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

जल्द ही पीडीए की ओर से इन सभी के खिलाफ संबंधित थाना एयरपोर्ट में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की गई है. प्रयागराज में लगातार अतीक के करीबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इससे पहले भी उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. 

(सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

UP Weather Today: यूपी में आज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, 30 जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget